ePaper

Famous Church In Mumbai: ये हैं मुंबई के फेमस चर्च, जहां शानदार तरीके से मनाया जाता है क्रिसमस डे, देखें फोटो

Updated at : 09 Dec 2023 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
Famous Church In Mumbai: ये हैं मुंबई के फेमस चर्च, जहां शानदार तरीके से मनाया जाता है क्रिसमस डे, देखें फोटो

Famous Church In Mumbai: क्रिसमस के दिन लोग पार्टी करते हैं, कुछ तो इसे और खास बनाने के लिए अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने भी जाते हैं. अगर आप भी इस साल क्रिससम के मौके पर मुंबई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए जानते हैं यहां के फेमस चर्च के बारे में.

विज्ञापन
undefined

Christmas Day 2023, Famous Church In Mumbai: क्रिसमस के दिन प्रभु यीशु का जन्मदिन हुआ था. इसलिए 25 दिसंबर को हर साल इसे त्योहार के रुप में मनाया जाता है. इस दिन लगभग पूरी दुनिया में अवकाश रहता है. क्रिसमस को लेकर अभी से लोग तैयारियां शुरू कर दिए हैं. क्रिसमस के दिन लोग पार्टी करते हैं, क्रिसमस ट्री से घर को सजाते हैं. कुछ लोग तो इसे और खास बनाने के लिए अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने का भी जाते हैं. अगर आप भी इस साल क्रिससम के मौके पर मुंबई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे उन जगहों के बारे में जहां पर शानदार तरीके से क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाता है.

undefined
ये हैं मुंबई के फेमस चर्च

माउंट मैरी बेसिलिका चर्च

आप अगर मुंबई में क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए आ रहे हैं तो माउंट मैरी बेसिलिका चर्च जाना न भूलें. क्योंकि इस खास अवसर पर इस चर्च को दुल्हन की तरह सजा दिया है. यह मुंबई का सबसे फेमस चर्च है. बता दें कि माउंट मैरी बेसिलिका चर्च को बेसिलिका ऑफ आवर लेडी ऑफ द माउंट के नाम से भी जाना जाता है. यह चर्च बांद्रा, पश्चिम मुंबई में है.

Also Read: Christmas 2023: ये हैं दुनिया के ऐसे देश, जहां कभी नहीं मनाया जाता क्रिसमस, जानें क्या है वजह
undefined
सेंट माइकल चर्च

क्रिसमस के मौके पर आप मुंबई के सबसे फेमस चर्च सेंट माइकल जा सकते हैं. यह यहां का सबसे प्राचीन और लोकप्रिय चर्च में से एक माना जाता है. इसका निर्माण लगभग 1512-1585 के आसपास हुआ था. क्रिसमस डे के मौके पर इस चर्च को दुल्हन की तरह सजा दिया है. सेंट माइकल चर्च लेडी जमशेदजी रोड, मुंबई में स्थित है.

Also Read: Christmas 2023: ये हैं भोपाल के फेमस चर्च, क्रिसमस डे पर जरूर करें विजिट
undefined
सेंट पीटर चर्च

मुंबई के सबसे मशहूर चर्च में से एक सेंट पीटर है. इसका निर्माण पीसा (इटली) में मौजूद चर्चों की तरह किया गया है. इस चर्च की दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग्स आपको देखने को मिल जाएगी. क्रिसमस के मौके पर यहां सबसे अधिक लोग आते हैं. यह चर्च हिल रोड, बांद्रा पश्चिम, मुंबई में स्थित है.

Also Read: PHOTOS: क्रिसमस के मौके पर सजाए गए दिल्ली के ये फेमस मॉल्स, जल्द बना लें घूमने का प्लान, यहां देखें तस्वीरें
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola