Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ की दुल्हनियां बनने के लिए कियारा आडवाणी पहुंची जैसलमेर, देखें पहली तसवीर

Updated:
विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे. कपल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे. अब कियारा अपनी प्री वेडिंग फंक्शन के लिए जैसलमेर रवाना हो चुकी हैं. ब्राइड टू बी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है.

विज्ञापन
undefined

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हन बनने के लिए पूरी तरह तैयार है. कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन आज से शुरू हो जाएंगे. दोनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे. फैंस कियारा और सिद्धार्थ को ब्राइडल आउटफिट में देखने के लिए बेताब हैं.

विज्ञापन
undefined

अब कियारा आडवाणी मिसेज मल्होत्रा बनने के लिए जैसलमेर के लिए रवाना हो गई है. ब्राइड टू बी को आज मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. कियारा के चेहरे पर शादी का ग्लो पूरी तरह देखा जा सकता है.

undefined

कियारा आडवाणी ने एयरपोर्ट पर जैसे ही पैपराजी के स्पॉट किया. उन्होंने हंसते हुए सभी को हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इस दौरान एक्ट्रेस ऑल व्हाइट जंपसूट में नजर आईं. उन्होंने पिंक कलर का एक शॉल भी कैरी किया था.

undefined

खुले बाल में कियारा हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थी. फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”कितनी प्यारी लग रही है…दुल्हन के रूप में देखना का इंतजार नहीं कर सकता”.

undefined

बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने अभी तक अपनी शादी की खबरों को कन्फर्म नहीं किया है. इधर सिद्धार्थ के परिवार वालों को भी अभी तक स्पॉट नहीं किया गया. खबरों की मानें को 6 फरवरी को कपल एक दूसरे संग सात फेरे ले सकते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola