Entertainment News Live: काजोल की वेब सीरीज द ट्रायल का ट्रेलर आउट, कोर्ट रूम ड्रामा ने फैंस को किया इम्प्रेस

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live: निर्माता मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच मुंबई में सात फेरे लिए. शादी की तसवीरें सामने आई है, जिसमें दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है. वहीं, शादी के बाद मधु और इरा ने जुहू में रिसेप्शन रखा, जिसमें आमिर खान, उनके बेटे जुनैद, अनिल कपूर, राकेश रोशन, ऋतिक रोशन, अल्लू अर्जुन, अनुपम खेर, सोनाली बेंद्रे, गोल्डी बहल, सोनाली कुलकर्णी और अन्य सेलेब्स ने शिरकत की. तसवीरें और वीडियोज सामने आ रहे है.

विज्ञापन

फिर से पापा बने प्रभुदेवा, बेबी गर्ल संग समय बिताने का किया वादा

कोरियोग्राफर, निर्देशक और अभिनेता प्रभुदेवा के घर किलकारियां गुंजी हैं, क्योंकि वह फिर से पिता बन गए हैं, उनकी दूसरी पत्नी हिमानी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. इसकी पुष्टि करते हुए प्रभु ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “हां! ये सच है. मैं इस उम्र में फिर से पिता बना हूं. मैं बहुत खुश और पूर्ण महसूस कर रहा हूं.”

फिर चर्चा में नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में कहा था कि सिंधी भाषा ‘अब पाकिस्तान में नहीं बोली जाती’. सोशल मीडिया यूजर्स, विशेष रूप से पाकिस्तान की सिंधी भाषी आबादी द्वारा उनके ‘गलत सूचना’ वाले बयान की आलोचना की गई थी. अब, दिग्गज अभिनेता ने ‘पाकिस्तान की पूरी सिंधी भाषी आबादी’ से माफी मांगी है. अपने नवीनतम फेसबुक पोस्ट में, नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि सिंधी-भाषी ‘उनकी गलत राय से बहुत आहत हुए हैं’. उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, “ओके ओके, मैं पाकिस्तान की पूरी सिंधी भाषी आबादी से माफी मांगता हूं, जो मुझे लगता है कि मेरी गलत राय से बहुत आहत हैं. मैं मानता हूं कि मुझे गलत जानकारी थी, लेकिन क्या इसके लिए मुझे सूली पर चढ़ाना जरूरी है?

द ट्रायल का ट्रेलर

काजोल की फर्स्ट वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ का धमाकेदार ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है. ये सीरीज डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. दो मिनट के वीडियो में, हमें काजोल के कोर्ट रूम ड्रामा में अभी तक का सबसे अच्छा लुक मिला. कोर्ट रूम ड्रामा में काजोल को नयोनिका सेनगुप्ता के रूप में देखा गया है, जो एक गृहिणी है, जिसे अपने पति के सार्वजनिक घोटाले के बाद वकील के रूप में काम पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ता है.

जरा हटके जरा बचके हुई हिट

अभिनेता विक्की कौशल और सारा अली खान के हाथ एक और हिट लगी है. उनकी लेटेस्ट फिल्म जरा हटके जरा बचके ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ की कमाई की है और इसे ‘हिट’ घोषित किया गया है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ताजा आंकड़े ट्विटर पर शेयर किए हैं. “ज़रा हटके ज़रा बचके एक हिट है… ₹50 करोड़ [दिन 10] को पार करता है, ₹70 करोड़ हिट करने के लिए पर्याप्त सहनशक्ति है… संदेहियों के सभी अनुमानों / गणनाओं को गलत साबित करता है, जिन्होंने 20 करोड़ जीवनकाल (संग्रह) की भविष्यवाणी की थी… [सप्ताह 2] शुक्रवार ₹3.42 करोड़, शनिवार ₹5.76 करोड़, रविवार ₹7.02 करोड़. कुल: ₹53.55 करोड़। भारत बिज़ (व्यवसाय).”

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सनी लियोनी

पुलकित-कृति की जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola