Live Updates

Entertainment News Updates: कॉफी विद करण सीजन 7 का ट्रेलर रिलीज, सेलेब्स ने किये कई खुलासे

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live Updates: जाह्नवी कपूर जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म बावल में नजर आएंगी. इस बीच एक्ट्रेस ने एक तसवीर शेयर की है, जिसमें वो वरुण की पत्नी नताशा दलाल के साथ बोट पर दिख रही है. वहीं, रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का नया प्रोमो आया है, जिसमें जन्नत जुबैर मगरमच्छ के साथ स्टंट परफॉर्म करती दिख रही है.

विज्ञापन

निया शर्मा ने शेयर की ग्लैमरस तसवीर

निया शर्मा ने अपनी ग्लैमरस तसवीरें शेयर की हैं. इन तसवीरों में वो व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

Koffee with Karan 7 का ट्रेलर रिलीज

करण जौहर के फेमस टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 7 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इसमें स्टार्स अपनी पर्सनल लाईफ से जुड़े कई खुलासे करते नजर आ रहे हैं.

करीना ने शेयर की जेह संग तसवीर

करीना कपूर ने इंद्रधनुष के नीचे पोज देते हुए बेटे जेह के साथ एक प्यारी सी तसवीर साझा की. आज की तसवीर वाकई बेहद खूबसूरत और अलग है. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “क्या हम हमेशा और हमेशा के लिए एक इंद्रधनुष के नीचे एकदूसरे को गले लगा सकते हैं …?? क्योंकि मुझे और कुछ नहीं चाहिए या नहीं जहां मैं रहूंगी …# मेरे जेह बाबा… # समर 2022.”

माही विज और जय भानुशाली का कुक गिरफ्तार

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल माही विज और जय भानुशाली ने 29 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कुक ने कथित तौर पर उन्हें और उनकी दो साल की बेटी तारा को जान से मारने की धमकी दी थी. अब उसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि रसोइया की पहचान संतोष यादव (40) नामक शख्स के रूप में हुई है.

अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा ने ‘लाइगर’ में मुंबई की झुग्गी बस्ती में रहने वाले एक ऐसे शख्स की भूमिका निभाई है जो एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) चैंपियनशिप में भाग लेता है. विजय (33) ने कहा कि ‘लाइगर’ में उन्होंने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. विजय ने टि्वटर पर फिल्म का एक नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “मेरे लिए यह किरदार निभाना मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण रहा. जल्द ही लाइगर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.” विजय देवरकोंडा को ‘लाइफ इज़ ब्यूटीफुल’, ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी रोमांटिक तेलुगु फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है. ‘लाइगर’ में विजय के अलावा अनन्या पांडे, रोनित रॉय और महान मुक्केबाज माइक टाइसन भी नजर आएंगे. यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी.

उर्फी जावेद के गले पर पड़ा निशान

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर थोब्रैक तसवीरें शेयर की है. इन तसवीरों में वो ब्लैक बॉटम में दिख रही है. उन्होंने जंजीरों से बना हुआ भारी-भरकम चेन पहना है, जो देखने से ही काफी हेवी लग रहा है. इतने सारे चेन पहनने के बाद उनके गले में निशान पड़ गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola