ePaper

Jawan Box Office Collection Day 16: जवान ने गदर 2 को पछाड़ा,पठान का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार, जानें कलेक्शन

Updated at : 23 Sep 2023 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
Jawan Box Office Collection Day 16: जवान ने गदर 2 को पछाड़ा,पठान का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार, जानें कलेक्शन

Jawan box office collection day 16: एटली कुमार द्वारा निर्देशित शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति स्टारर मूवी जवान अपने तीसरे शुक्रवार को भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहली पसंद बनी रही. मूवी ने देश और दुनियाभर में धूम मचा दी. चलिए आपको बताते है कि रिलीज के 16वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की.

विज्ञापन
undefined

शुक्रवार को भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जवान दर्शकों की पहली पसंद बनी रही. शाहरुख खान की फिल्म अभी भी दर्शकों को लुभा रही है. 16वें दिन भी मूवी ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया.

undefined

Sacnilk.com के अनुसार, शुरुआती अनुमान के मुताबिक, जवान ने भारत में अपने 16वें दिन सभी भाषाओं में 7 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 389.88 करोड़ रहा.

undefined

जवान का दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 136.1 करोड़ हुआ है. जवान ने 532.93 करोड़ की कमाई कर ली है. शाहरुख खान की ये फिल्म चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

undefined

जवान 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में ये धूम मचा रही है. इसमें दीपिका पादुकोण, संजय दत्त ने कैमियो रोल निभाया है.

undefined

इस बीच दुनिया भर में शाहरुख खान की जवान ने 950 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर ली है और फिर जल्द ही 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच रही है.

undefined

जवान ने फिल्म गदर 2 की जीवन भर की कमाई को सफलतापूर्वक पार कर लिया है, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. बता दें कि गदर ने 43वें दिन 522.25 करोड़ की कमाई की है. वहीं, फिल्म अब पठान से आगे बढ़ने के लिए तैयार है, और यह सप्ताहांत फिल्म के लिए ऐसा कर सकता है.

undefined

जवान की जबरदस्त सफलता को देखते हुए फिल्म के सीक्वल की भी खबरें आ रही हैं. रिपोर्टों पर रिएक्ट करते हुए एटली ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मेरी हर फिल्म का एक ओपन एंड होता है, लेकिन आज तक, मैंने कभी भी अपनी किसी भी फिल्म का सीक्वल बनाने के बारे में नहीं सोचा है.”

undefined

एटली ने कहा था, ”जवान के लिए अगर कोई मजबूत चीज मेरे पास आएगी तो मैं दूसरा भाग बनाऊंगा. मैंने एक ओपन एंड रखा है और मैं अभी या बाद में इसका सीक्वल लेकर आ सकता हूं. लेकिन एक दिन जवान का सीक्वल जरूर लेकर आऊंगा”.

undefined

एटली की फिल्म जवान के बाद शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की मूवी डंकी में नजर आएंगे. फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू अहम किरदार निभाती दिखेंगी.

undefined

विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली बीते दिन रिलीज हुई है. फिल्म शाहरुख खान की मूवी जवान के आगे टिक पाने में सफल नहीं हो पाई.

Also Read: The Great Indian Family Box Office: जवान के तूफान में उड़ जाएगी विक्की की फिल्म, रिलीज के साथ हुई ऑनलाइन लीक
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola