Ghoomer Box Office Collection Day 2: ‘गदर 2’ के आगे ‘घूमर’ का निकला दम, दूसरे दिन में हुई महज इतनी कमाई

Updated:
विज्ञापन

Ghoomer Box Office Collection Day 2: निर्देशक आर बाल्की की फिल्म ‘घूमर’ को रिलीज हुए दो दिन हो गए है. फिल्म में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर मुख्य रोल में है. चलिए बताते है दूसरे दिन मूवी ने कितना कमाया.

विज्ञापन
undefined

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ 18 अगस्त को रिलीज हुई. फिल्म को समीक्षकों से खूब तारीफ मिली. ओपनिंग डे पर मूवी ने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया था.

विज्ञापन
undefined

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ ने दूसरे दिन उतना खास कलेक्शन नहीं किया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन मूवी ने सिर्फ 1.20 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म का कुल कलेक्शन अब 2.05 करोड़ रुपये हो गया है.

undefined

घूमर का कलेक्शन वास्तव में निराशाजनक है. वहीं, गदर का शनिवार का कलेक्शन इससे कई गुणा ज्यादा रहा. नौवें दिन मूवी ने 32 करोड़ की कमाई की. अबतक 336 करोड़ का बिजनेस हो चुका है.

undefined

क्रिकेट की दुनिया में एक उभरता हुआ सितारा अनीना को एक हादसे में हाथ गंवाना पड़ता है. जिसके बाद उसकी जिंदगी में नयी चुनौतियां आती है. इसमें अभिषेक बच्चन कोच बने है.

undefined

अभिषेक बच्चन फिल्म घूमर से पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. इससे पहले उनकी जो भी मूवीज रिलीज हुई है, वो सारी ओटीटी पर रिलीज हुई थी.

undefined

आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्में हमेशा समाज में रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए जानी जाती हैं. उनकी कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘मिशन मंगल’, ‘पा’, ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’, ‘की एंड का’ है. पा में अमिताभ बच्चन और अभिषेक ने साथ में काम किया था.

undefined

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग फिल्म घूमर की दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था, कल मैंने घूमर पिक्चर देखी. बहुत दिनों के बाद क्रिकेट की पिक्चर देखने में बहुत आनंद आया. क्योंकि इसमें क्रिकेट तो है मगर इमोशन भी है और खिलाड़ियों का संघर्ष क्या होता है इसका आइडिया भी आएगा आपको, खास चोट से वापस आना कितना अलग लेवल का संघर्ष है ये पता चल जाएगा.

undefined

जूनियर बच्चन को आखिरी बार 2022 में रिलीज़ ‘दसवीं’ थी, जिसमें वो निम्रत कौर और यामी गौतम के साथ नजर आए थे. फिल्म में वो एक नेता बने थे.

undefined

कौन बनेगा करोड़पति 15 शुरू हो चुका है. अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए केबीसी 15 में आए थे, जहां उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर खूब मस्ती की.

undefined

बता दें कि अभिषेक बच्चन की मूवीज ‘लूडो’, ‘द बिग बुल’ और ‘दसवीं’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी. इसके अलावा वो ओटीटी पर ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज’ से डेब्यू कर चुके है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola