Bloody Daddy: शाहिद कपूर ने फिल्म के चार्ज की मोटी रकम, रिलीज के बाद फ्री में देख सकेंगे दर्शक, जानें कैसे

Updated:
विज्ञापन
Bloody Daddy: शाहिद कपूर ने फिल्म के चार्ज की मोटी रकम, रिलीज के बाद फ्री में देख सकेंगे दर्शक, जानें कैसे

Bloody Daddy: शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी जल्द ही ओटीटी पर रिलीज हो रही है. फिल्म के लिए एक्टर ने मोटी रकम वसूल की है. एक्शन थ्रिलर फिल्म ब्लडी डैडी 9 जून को Jio Cinemas पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
undefined

शाहिद कपूर जिन्हें आखिरी बार जर्सी में मृणाल ठाकुर के साथ देखा गया था, अब अपनी अगली फिल्म ब्लडी डैडी के लिए तैयार हैं. फिल्म का पहला टीजर और ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

undefined

शाहिद कपूर ने ब्लडी डैडी के बारे में एक अपडेट शेयर करते हुए खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म के लिए 36 दिनों में शूटिंग की. फिल्म में शाहिद कपूर एक NCB अधिकारी की भूमिका निभाते हैं, जो ड्रग लॉर्ड्स और अपराधियों से उलझ जाता है, जब उसे ड्रग्स से भरा बैग मिलता है, जिसे ड्रग लॉर्ड्स वापस लाने की धमकी देते हैं.

undefined

खैर, जब से ब्लडी डैडी का ट्रेलर रिलीज हुआ है, शाहिद कपूर को लेकर खबरे चल रही है, कि उन्होंने पीस के तौर पर 40 करोड़ चार्ज किया है. हालांकि एक्टर ने कहा था कि अगर सही है तो दे दो इतने.

undefined

फिल्म में रोहित रॉय और संजय कपूर ने ड्रग डीलर की भूमिका निभाई है. ट्रेलर में उनके अलावा राजीव खंडेलवाल और डायना पेंटी भी नजर आ चुके हैं. ऐसा कहा जाता है कि विवान भथेना, जीशान कादरी, अंकुर भाटिया और अन्य फिल्म का हिस्सा हैं.

undefined

जानकारी के अनुसार, ब्लडी डैडी 2011 की फ्रेंच फिल्म स्लीपलेस नाइट का रीमेक है. इसे कमल हासन अभिनीत तमिल और तेलुगु में थूंगा वनम और चीकाती राज्यम शीर्षक से बनाया गया था.

undefined

शाहिद कपूर अभिनीत एक्शन थ्रिलर फिल्म ब्लडी डैडी 9 जून को Jio Cinemas पर रिलीज होगी. शाहिद और ऐल अब्बास जफर दोनों ने कहा कि फिल्म ओटीटी के लिए बनी है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola