गिरिडीह में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी. इस घटना में दोनों और से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं. बताया जाता है कि घायलों में एक अपराधी ओर एक चालक शामिल है.

विज्ञापन

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : मुफस्सिल थाना इलाके के तिनकोनिया कोलिमारन में बीती रात अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी. इस घटना में दोनों और से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं. बताया जाता है कि घायलों में एक अपराधी और एक चालक शामिल है. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को डुमरी थाना पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कुछ अपराधिक किस्म के लोग चार पहिया वाहन से इलाके में भ्रमण कर रहे हैं. इसी के बाद डुमरी थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने उक्त वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया. इसके बाद अपराधियों की गाड़ी मुफस्सिल थाना इलाके के कोलिमारन में पहुंची. जंहा अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गयी. इस घटना में एक चालक और एक अपराधी को गोली लगने की बात बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Also Read: झारखंड : गिरिडीह के जमुआ में 5 करोड़ लूट मामले में करीब 3.25 करोड़ रुपये बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola