Lut Gaye Song Out: इमरान हाशमी ने किया रोमांटिक कमबैक, Lover boy वाले रंग में देखकर फैंस पूछे किस करना भूल गए क्या ...

Updated at : 17 Feb 2021 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
Lut Gaye Song Out: इमरान हाशमी ने किया रोमांटिक कमबैक, Lover boy वाले रंग में देखकर फैंस पूछे किस करना भूल गए क्या ...

Lut Gaye Song Out: इमरान के नए गाने 'लुट गए' आज मेकर्स ने यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है. इस गाने को अब तक 8,66,800 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. इमरान हाशमी के अलावा इस गाने में थरेजा (Yukti Thareja) नजर आ रही हैं. बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की लंबे समय से कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. लेकिन वह फैंस के बीच वह अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं. अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, 'किसी के चले जाने के बाद भी प्यार जिंदा रहता है. 17 फरवरी को उस प्यार की कहानी को हम उजागर करेंगे जो मौत के बाद भी अपने प्रेम के एहसास को खत्म नहीं होने देती है.'

विज्ञापन

इमरान के नए गाने ‘लुट गए’ आज मेकर्स ने यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है. इस गाने को अब तक 8,66,800 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. इमरान हाशमी के अलावा इस गाने में युक्ती थरेजा (Yukti Thareja) नजर आ रही हैं. बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की लंबे समय से कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. लेकिन वह फैंस के बीच वह अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं. अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘किसी के चले जाने के बाद भी प्यार जिंदा रहता है. 17 फरवरी को उस प्यार की कहानी को हम उजागर करेंगे जो मौत के बाद भी अपने प्रेम के एहसास को खत्म नहीं होने देती है.’

इमराम के गाने में क्या है खास

इमरान ने अपने इंस्टा अकाउंट से गाने का एक क्लिप शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘जमकर प्यार करो या फिर बिलकुल भी नहीं. प्यार का क्या सही तरीका होता है वह लुट गए से पता चलता है. गाना रिलीज हो गया है. अभी सुनें.’ इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में इमरान के साथ युक्ती थरेजा (Yukti Thareja) भी हैं. इस रोमांटिक सॉन्ग को तनिष्क बागची (Tanishk Bagchi) ने कंपोज किया है, जिसे मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने लिखा है और जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) ने गाया है.

फैंस ने पूछा किस करना भूल गए क्या इमराम भाई

इमरान के इस गीत पर फैंस धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है इमरान भाई गाना तो मस्त है, पर आप किस करना भूल गए हैं क्या, एक फैन ने लिखा है मुंबई सागा कब रिलीज होगी भाई. एक अन्य फैन ने लिखा है इमरान सर क्या कमबैक है आपकी.

टाइगर 3 में विलेन का किरदार निभा सकते हैं इमरान हाशमी

हाल ही में खबर आई थी कि इमरान एक था टाइगर के अगले पार्ट में नजर आने वाले हैं. सलमान खान की इस फिल्म में एक्टर विलेन का रोल प्ले कर सकते हैं. हालांकि अभी इस खबर पर किसी भी तरह की आधिकारिक मुहर नहीं लगी है. ऐसे में अब एक बार फिर से एक्टर चर्चा में आ गए हैं. इमरान की फिल्म में एंट्री की खबर से फैंस काफी खुश हैं. ऐसे में अब हर किसी को मेकर्स के आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola