मेरी मौत के लिए ईएमआई जिम्मेदार, सुसाइड नोट छोड़ लापता हुआ व्यवसायी

संदीपन के बेटे शानोन प्रमाणिक ने साउथ पोर्ट थाने में पिता के लापता होने की जानकारी दी है. पुलिस से उन्होंने पिता को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है. इसके साथ उसने गंगा में पिता द्वारा छलांग लगाकर आत्महत्या करने का भी संदेह व्यक्त किया है.
कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गंगाघाट किनारे अपना प्राइवेट कार छोड़कर एक व्यवसायी रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है. उसकी प्राइवेट कार में एक सुसाइड नोट व व्यवसायी का चप्पल पड़ा मिला है. घटना साउथ पोर्ट थाना क्षेत्र में स्थित जजेज घाट रोड में गुरुवार शाम की है. लापता व्यवसायी का नाम संदीपन प्रमाणिक (52) बताया गया है. वह पार्क स्ट्रीट थाना क्षेत्र में स्थित लाउडन स्ट्रीट इलाके का निवासी बताया गया है. खबर पाकर साउथ पोर्ट थाने की पुलिस वहां पहुंची और सुसाइड नोट एवं व्यवसायी के चप्पल के अलावा उस कार को भी कब्जे में ले लिया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद संदीपन के बेटे शानोन प्रमाणिक ने साउथ पोर्ट थाने में पिता के लापता होने की जानकारी दी है. पुलिस से उन्होंने पिता को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है. इसके साथ उसने गंगा में पिता द्वारा छलांग लगाकर आत्महत्या करने का भी संदेह व्यक्त किया है. पुलिस घटना के बाद से लगातार गंगा में गोताखोर को उतारकर लापता व्यवसायी की तलाश में जुटी है.
-
साउथ पोर्ट थाना क्षेत्र में स्थित जजेज घाट में गंगा किनारे गाड़ी में सुसाइड नोट और चप्पल छोड़कर हुआ लापता
-
बेटे ने थाने में जाकर पिता के गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या की जताई आशंका
-
कोलकाता पुलिस के डीएमजी के अलावा रिवर ट्रैफिक पुलिस की टीम पानी में ढूंढ़ने का कर रही प्रयास
क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि लापता व्यवसायी पेशे से रोड कांट्रैक्टर है. उसने कुछ जगहों से व्यवसाय के संबंध में लोन ले रखा था. उसकी कार से मिले सुसाइड नोट में ‘मेरी मौत के पीछे कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है, मेरी मौत के लिए सिर्फ बैंक का ईएमआई जिम्मेदार है’ लिखा हुआ है. पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि व्यवसायी का पार्क स्ट्रीट के लाउडन स्ट्रीट में घर होने के अलावा उसका दफ्तर न्यू टाउन में एक आलीशान इमारत में है. यह भी पता चला है कि हाल ही में उसे एक बड़ा प्रोजेक्ट का कांट्रैक्ट मिला था.
Also Read: गंगा स्नान करने गया युवक डूबा, एसडीआरएफ की टीम ने शुरू की खोजबीन, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि उसका व्यवसाय उतना मंदा नहीं था. फिर व्यवसायी को मोटी रकम लोन लेने की क्या जरूरत पड़ गयी? उसने कितने रुपए का बैंक लोन ले रखा था, जिसकी वजह से वह इतना परेशान हो गया कि बैंक लोन के ईएमआई को जिम्मेदार बताकर उसे आत्महत्या या इससे मिलता-जुलता कोई कदम उठाना पड़ा. पुलिस इसकी जांच में जुट गई है.
गोताखोर कर रहे व्यवसायी की तलाश
पुलिस का कहना है कि गंगा में डीएमजी एवं रिवर ट्रैफिक पुलिस की टीम लगातार लापता व्यवसायी को पानी में ढूंढ़ने की कोशिश कर रही है. वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में व्यवसायी को अंतिम बार गंगा में उतरते देखा जा रहा है. उसके मोबाइल फोन का लोकेशन भी अंतिम समय में जजेज घाट रोड ही दिखा है. इसके बाद से उनका मोबाइल फोन भी गायब है. पुलिस का कहना है कि व्यवसायी का सुराग मिलने के बाद ही रहस्य से पर्दा उठ सकेगा. फिलहाल उसे ढूंढ़ने की कोशिश की हरसंभव कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




