West Bengal : झारखंड के साहिबगंज में अवैध खनन मामले में कोलकाता में भी ईडी के छापे

Published by : Shinki Singh Updated At : 03 Jan 2024 2:43 PM

विज्ञापन

केंद्रीय जांच एजेंसी ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है. वैसे, छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे कि उन्हें अब तक श्री सरावगी के ठिकानों से क्या कुछ मिला है.

विज्ञापन

झारखंड में अवैध खनन के मामले की जांच में जुटे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में भी बुधवार की सुबह से सक्रियता बढ़ा दी है. महानगर के दो ठिकानों पर ईडी (ED) अधिकारियों ने छापेमारी की है. ऊपरोक्त मामले में कोलकाता में ईडी ने कारोबारी अभय सरावगी के ठिकानों पर धावा बोला है. पता चला है कि अभय सरावगी का कंस्ट्रक्शन, ब्रोकिंग, और खनन आदि क्षेत्रों में बिजनेस इंटरेस्ट है.

ईडी अधिकारी स्पॉट पर मिले दस्तावेजों को  खंगाल रहे हैं

सूत्रों के अनुसार, कोलकाता में छापे वाले ऊपरोक्त दोनों ठिकाने अभय सरावगी से संबंधित हैं. बुधवार की सुबह ही ईडी के अधिकारियों की एक टीम मध्य कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू स्थित कारोबारी के कार्यालय पहुंची. इनके साथ सीएपीएफ के चार जवान भी थे. इस ठिकाने पर पहुंचते ही ईडी अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी थी, जो घंटोें से जारी है. इसके साथ ही स्पॉट पर मिले दस्तावेजों को भी इडी अधिकारी खंगाल कर तथ्य जुटा रहे हैं.

Also Read: VIDEO: साहिबगंज डीएसपी के हजारीबाग आवास पर ईडी का छापा, दो गाड़ियों से पहुंची टीम
इएम बाइपास के करीब भी पहुंची ईडी की एक टीम

दूसरी तरफ साल्टलेक के पास इएम बाइपास के करीब भी ईडी की एक टीम पहुंची है. वहां एक आवासीय परिसर के अंदर पहुंच कर ईडी अधिकारी ऊपरोक्त कारोबारी के ठिकाने पर जांच-पड़ताल कर रहे हैं. वैसे, छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे कि उन्हें अब तक श्री सरावगी के ठिकानों से क्या कुछ मिला है. छापे के बीच घटनास्थलों पर मौजूद लोगों से पूछताछ का क्रम भी जारी है.

Also Read: PHOTOS: सीएम हेमंत के प्रेस सलाहकार पिंटू समेत कई के ठिकानों पर छापा, तस्वीरों में देखें झारखंड में ईडी रेड
ईडी ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

दूसरी तरफ साल्टलेक के पास इएम बाइपास में एक्टिव एकर के पास भी ईडी की एक टीम पहुंची है. वहां एक आवासीय परिसर के अंदर पहुंच कर ईडी अधिकारी ऊपरोक्त कारोबारी के ठिकाने पर जांच-पड़ताल कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि जांच के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है. वैसे, छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे कि उन्हें अब तक श्री सरावगी के ठिकानों से क्या कुछ मिला है.

Also Read: पश्चिम बंगाल : क्रिसमस कार्निवाल को लेकर आपस में भिड़े ममता बनर्जी के मंत्री और नेता, हुई धक्का- मुक्की

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola