Dunki OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही है शाहरुख खान की डंकी, नोट कर लें तारीख

Updated:
विज्ञापन

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी स्टारर फिल्म डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया. अगर आपने अबतक फिल्म नहीं देखी है, तो अब ये जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. मूवी को प्रभास की सालार के साथ कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा. बावजूद इसके राजकुमार हिरानी की ओर से निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान की डंकी ने ओपनिंग डे पर 29 करोड़ की कमाई की. वहीं अबतक इसने 227 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार जा चुकी है.

undefined

अगर आपने अभी तक डंकी नहीं देखी है, तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि मूवी जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

undefined

राजकुमार हिरानी की डंकी नेटप्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. वहीं डेट की बात करें तो ये 15 फरवरी को आएगी.

Also Read: The Kerala Story OTT Release: अदा शर्मा की द केरल स्टोरी इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

undefined

डंकी को हर तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, ​​विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे बेहतरीन कलाकार हैं, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है.

undefined

राजकुमार हिरानी सामाजिक संदेश देने वाली फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, चाहे वह मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स या पीके हो.

undefined

शाहरुख खान-स्टारर डंकी उनमें से एक है. कॉमेडी ड्रामा फिल्म की कहानी इलीगल इमिग्रेशन तकनीक “डंकी की उड़ान” पर आधारित है. ये स्टोरी आपको काफी इमोशनल कर देगी.

undefined

राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान संग काम करने पर बात की थी. उन्होंने कहा, ”आप हमेशा एक सार्थक और अच्छी कहानी वाली फिल्म बनाना चाहते हैं. शाहरुख को शुरू से ही कहानी पसंद आई. एक अभिनेता के रूप में एक्शन फिल्में करने के बाद वह कुछ अलग भी करना चाहते थे और यही कारण है कि वह इसमें शामिल हुए थे और इससे खुश थे.”

undefined

उन्होंने आगे कहा, मैं भी लंबे समय से शाहरुख के साथ काम करना चाहता था और, ‘मेरे लिए वो बात पूरी हो गई’ और आखिरकार हमने साथ काम किया और ‘बहुत मजा आया’.”

Also Read: Panchayat 3 OTT Release Date: जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 इस दिन ओटीटी पर हो रही है रिलीज, नोट कर लें डेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola