Dunki OTT Release Date: कंफर्म हुई डंकी की रिलीज डेट, जानें कब और किस ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं आप

Updated:
विज्ञापन

शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने ढेर सारा प्यार दिया था. अगर आपने अभी तक मूवी नहीं देखी हैं, तो अब ये ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. अभी नोट कर लें डेट.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान के फैंस उनकी हर फिल्म को काफी ज्यादा प्यार देते हैं. इसका उदाहरण हमने साल 2023 में देख लिया था. जी हां एक्टर की पठान, जवान और डंकी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

विज्ञापन
undefined

राजकुमार हिरानी की ओर से निर्देशित फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का काफी ज्यादा प्यार मिला था.

undefined

अब फैंस डंकी के डिजिटल प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अगर अभी तक आपने ये मूवी नहीं देखी है, तो आपके पास एक सुनहरा मौका है, क्योंकि जल्द ही ये ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.

undefined

डंकी को 15 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर अपनी फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं. 

Also Read: Dunki-Jawan की सफलता के बाद शाहरुख खान की चमकी किस्मत, SRK की झोली में आयीं ये बड़ी फिल्में, यहां जानें

undefined

‘डंकी’ थियेटर्स में प्रभास की सालार के साथ रिलीज हुई थी. हालांकि फैंस ने दोनों ही मूवी को काफी ज्यादा प्यार दिया था. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 436.39 करोड़ (US$55 मिलियन के बराबर) की प्रभावशाली कमाई की.

undefined

राजकुमार हिरानी ने अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों के साथ स्क्रिप्ट पर सहयोग करते हुए फिल्म के निर्देशन और संपादन दोनों किया. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियोज और राजकुमार हिरानी फिल्म्स द्वारा निर्मित, फिल्म को इन प्रतिष्ठित बैनरों के तहत जीवंत किया गया था.

undefined

फिल्म में संगीत प्रीतम की ओर से तैयार किया गया है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर अमन पंत की ओर से बनाया गया है. सिनेमैटोग्राफी कर्तव्यों को सी.के. मुरलीधरन, मानुष नंदन और अमित रॉय के बीच साझा किया जाता है, जबकि संपादन की देखरेख निर्देशक राजकुमार हिरानी ने किया हैं.

undefined

डंकी फिल्म में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, ​​विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे बेहतरीन कलाकार हैं. उन सभी की एक्टिंग की हर जगह तारीफ हुई है.

undefined

राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने कहा, ”आप हमेशा एक अच्छी कहानी वाली फिल्म बनाना चाहते हैं. शाहरुख को शुरू से ही कहानी पसंद आई. एक अभिनेता के रूप में एक्शन फिल्में करने के बाद वह कुछ अलग भी करना चाहते थे और यही कारण है कि वह इसमें शामिल हुए थे और इससे खुश थे.”

Also Read: Dunki: शाहरुख खान ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जीवन की सच्चाई को देखने के लिए…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola