Baby Devi: डुमरी उपचुनाव में जेएमएम की विजयी प्रत्याशी बेबी देवी का जानिए सियासी सफर

Published by : Sameer Oraon Updated At : 08 Sep 2023 12:41 PM

विज्ञापन

बेबी देवी झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी है. जगरनाथ महतो के मंत्री बनने से पहले वह कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रही. उनका जन्म धनबाद के गोमो में हुआ

विज्ञापन

डुमरी उपचुनाव में यशोदा देवी और बेबी देवी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इंडिया गठबंधन की यशोदा देवी आगे चल रही है. हालांकि, अभी कहना मुश्किल है कि किसके सर ताज सजेगा. बता दें कि ये सीट दिवंगत जगरनाथ महतो के निधन के बाद खाली हुई थी. इस वजह से दोबारा चुनाव कराना पड़ा. झामुमो ने जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी पर भरोसा जताया जबकि आजसू ने पूर्व नेता दमोदर महतो की पत्नी यशोदा देवी को टिकट दिया.

कौन है बेबी देवी

बेबी देवी झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी है. जगरनाथ महतो के मंत्री बनने से पहले वह कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रही. उनका जन्म धनबाद के गोमो में हुआ. वह टुंडी विधानसभा क्षेत्र स्थित जीतपुर गांव के एक किसान परिवार से आती हैं. उनकी शिक्षा दीक्षा की बात करें तो उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की है. उनके दो भाई और एक बहन है.

शादी के बाद बेबी देवी की जिंदगी बीत गयी घर को संभालने में

जगरनाथ महतो से शादी के बाद उनकी जिंदगी घर को संभालने और बच्चों की परवरिश में बीत गयी. चूंकि जगरनाथ महतो उस दौर में बेहद तेजी से उभर रहे थे. काफी संघर्षों और अपने कामों के बदौलत जगरनाथ महतो ने डुमरी विधानसभा से जीत हासिल की. बेबी देवी और जगरनाथ महतो की 4 बेटियां और 1 बेटे हैं. सभी बेटियों की शादी हो चुकी है. जबकि सबसे छोटा बेटा राजू महतो की अभी तक शादी नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक वह अभी वकालत की पढ़ाई कर रहा है. मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद बेबी देवी और उनके पुत्र दोनों मिलकर अपने इलाके में सक्रिय है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola