डुमरी विधानसभा : कौन है आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी, जो मंत्री बेबी देवी को दे रही है कड़ी टक्कर
Published by : Sameer Oraon Updated At : 08 Sep 2023 1:30 PM
यशोदा देवी का झारखंड की राजनीति से गहरा नाता रहा है. वह अविभाजित बिहार के समय जदयू के नेता थे. लेकिन अलग राज्य बनने के बाद वह आजसू के साथ जुड़े.
डुमरी विधानसभा में एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी झामुमो की बेबी देवी को कड़ी टक्कर दे रही है. पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी. जिसके बाद 5 सितंबर को इस सीट के लिए मतदान हुआ. इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो ने पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मैदान पर उतारा है. वह फिलहाल कैबिनेट में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही है. ऐसे में आज आपको यह जानना जरूरी है कि यशोदा देवी कौन है. और झारखंड से उनका कैसा नाता रहा है.
यशोदा देवी का झारखंड की राजनीति से गहरा नाता रहा है. उनके पति दामोदर महतो अविभाजित बिहार के समय जदयू के नेता थे. लेकिन अलग राज्य बनने के बाद वह आजसू के साथ जुड़े. वह आजसू के केंद्रीय महासचिव सह डुमरी विधानसभी के प्रभारी भी रहे हैं. साल 2018 में उनका निधन हो गया.
Also Read: डुमरी उपचुनाव : कौन है झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी, जानें उनका अब तक का सफर
जिसके बाद उनकी पत्नी यशोदा देवी को आजसू ने साल 2019 के विधानसभा में जगरनाथ महतो के सामने उतारा. लेकिन वह हार गयी. उन्हें 36,840 मत हासिल हुआ था. जबकि जगरनाथ महतो को 71 हजार से अधिक मत मिला था. यशोदा देवी की छवि की बात करें तो उनके नाम पर कोई अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. माय नेता डॉट कॉम की वेबसाइट के अनुसार उनके पास 41 लाख से अधिक की संपत्ति है. शिक्षा दीक्षा की बात करें तो उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है.
डुमरी उपचुनाव से पहले ही दोनों पार्टी के उम्मीदवार अपनी अपनी जीत को लेकर दावा ठोक रहे थे. मंत्री बेबी देवी ने जहां अपने पति के अधूरे काम को पूरा करने की बात कह रही थी तो वहीं यशोदा देवी भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है. वहीं आजसू का कहना था कि रामगढ़ उपचचुनाव में मिली जीत को हम डुमरी में भी कायम रखेंगे. तो वहीं एनडीए कहना है कि डुमरी विधानसभा से झारखंड सरकार के पतन की पटकथा लिखनी शुरू हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










