गिरिडीह : पति-पत्नी के विवाद में बेटे को लेकर भाग रहा था पिता, ग्रामीणों ने ऐसे पकड़ा और जमकर की धुनाई

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह में पति-पत्नी के विवाद में पिता अपने बेटे को लेकर भाग रहा था. हालांकि, ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी. पिटाई के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

विज्ञापन

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना इलाके के कोवाड समीप ग्रामीणों ने एक युवक को मासूम बच्चे के साथ पकड़कर पहले तो उसकी जमकर धुनाई कर दी और फिर उसके चार पहिया वाहन को भी पूरी तरह से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि, घटना की सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं आरोपी युवक को भी हिरासत में लेकर पुलिस उसे थाना ले गई. दरअसल, पूरा मामला पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह के रहने वाले प्रेमचंद राउत की पुत्री रिमझिम सावन की शादी वर्ष 2014 में बांका जिला थाना धोरैया में चलिकर मंडल के पुत्र धनंजय मंडल के साथ हुई थी. शादी के 8 साल के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. जिसके कारण साल 2020 में प्रेमचंद रावत अपनी पुत्री रिमझिम सावन को अपने साथ घर ले गए.

विज्ञापन
undefined

बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहा था रिमझिम का पड़ोसी

इसके बाद रिमझिम का पति धनंजय मंडल लगातार फोन पर लड़ाई-झगड़ा करने लगा. इसी बीच आज 24 नवंबर को जब रिमझिम के बच्चे को लेकर उसके पड़ोसी स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे तो धनंजय मंडल अपने कुछ अन्य साथियों के साथ एक चार पहिया वाहन से पहुंचा और बच्चे को उक्त व्यक्ति से छीन कर भागने लगा. जैसे ही इस बात की जानकारी व्यक्ति ने बच्चे की मां रिमझिम को दी तो उसने तुरंत ही मामले की जानकारी पचंबा पुलिस को दी. इसी बीच उक्त गाड़ी को कोवाड के पास ग्रामीणों ने रोक लिया और धनंजय मंडल को पकड़ लिया. हालांकि, इस दौरान गाड़ी पर सवार तीन लोग भागने में सफल हो गया.

जमकर हुई धनंजय मंडल की पिटाई

ग्रामीणों ने धनंजय मंडल के साथ जमकर मारपीट की और गाड़ी का शीशा भी पूरी तरह से तोड़ दिया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद गिरिडीह पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह मौके पर पहुंचे और बच्चे को सकुशल थाना ले आये और धनंजय मंडल को हिरासत में लेकर थाना में ले आई, जहां पूछताछ की जा रही है.

Also Read: गिरिडीह : मारपीट के मामले में अलग-अलग मुकदमा दर्ज, एक को भेजा गया जेल
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola