ePaper

डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना बने राज्यमंत्री, बरेली शहर सीट से लगायी जीत की हैट्रिक

Updated at : 25 Mar 2022 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना बने राज्यमंत्री, बरेली शहर सीट से लगायी जीत की हैट्रिक

बरेली शहर सीट से विधायक डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना को राज्यमंत्री बनाया गया है. उन्होंने बरेली शहर से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

Yogi Adityanath Oath Ceremony: उत्तर प्रदेश की 124 शहर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर लगातार तीन बार जीतकर हैट्रिक लगाने वाले विधायक डॉ. अरुण कुमार सक्सेना को भाजपा ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया है. वह योगी आदित्यनाथ की सरकार में शुक्रवार को पहली बार मंत्री बने हैं. उनकी सादगी, साफ-सुथरी छवि सरकार के लिए बेहतर मानी गई. इसीलिए वे भाजपा संगठन की बरेली मंडल के 20 विधायकों में सबसे पहली पसंद थे. उनके मंत्री बनने को लेकर ‘प्रभात खबर’ पहले ही खबर लिख चुका है.

डॉ. अरुण कुमार सक्सेना एमबीबीएस हैं

डॉ. अरुण कुमार सक्सेना एमबीबीएस हैं. वह शहर में एक हॉस्पिटल चलाते हैं. उनको बच्चों का काफी अच्छा डॉक्टर माना जाता है. इससे पहले बरेली शहर से विधायक डॉ. दिनेश जौहरी भी यूपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. डॉ. अरुण कुमार ने 2007 विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर शहर विधानसभा से लड़ा था. मगर, हार गए थे. इसके बाद भाजपा के टिकट पर 2012, 2017 और 2022 के चुनाव जीतकर विधायक बने और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं.

Also Read: बरेली शहर सीट से हैट्रिक लगाने वाले डॉ. अरुण मंत्री पद के लिए BJP की पसंद, दौड़ में ये दिग्गज भी शामिल
1985 से शहर सीट पर कब्जा

बरेली शहर सीट पर भाजपा का 1985 से कब्जा है. यहां से पहले डॉ. दिनेश जौहरी विधायक बने थे. 1985,1989 और 1991 में दिनेश जौहरी ने जीतकर हैट्रिक लगाई थी. इसके बाद भाजपा के टिकट पर राजेश अग्रवाल ने 1993, 1996, 2002, 2007 का चुनाव जीता था. इसके बाद डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने भाजपा को लगातार तीन बार जीत दिलाई है.

Also Read: Yogi Adityanath Shapath Live: यूपी में योगीकाल 2.0 शुरू, 52 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
कायस्थ मतदाताओं को साधने की कोशिश

भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर यूपी का मंत्रीमंडल बनाया है. डॉ. अरुण कुमार सक्सेना से कायस्थ मतदाताओं को साधने की कोशिश है. हालांकि, बरेली शहर के मतदाता भाजपा के साथ हैं, लेकिन भाजपा डॉ. अरुण कुमार सक्सेना से पूरे उत्तर प्रदेश में फायदा लेने की तैयारी है. भाजपा में कायस्थ नेताओं की कमी है. यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और रविशंकर प्रसाद जैसे बड़े नेता पार्टी छोड़ गए या फिर साइड लाइन हैं.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola