Yogi Adityanath Shapath Live: योगी आदित्यनाथ सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक कल सुबह 10 बजे होगी- डिप्टी सीएम
Yogi Adityanath Shapath Live Updates: योेगी आदित्यनाथ शुक्रवार 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. इस बीच उन्हें मिलाकर 53 नेताओं ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. लखनऊ के शहीद पद स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण का भव्य आयोजन किया गया. बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…
शनिवार सुबह 10 बजे फिर होगी बैठक- केपी मौर्य
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह सिर्फ एक दूसरे को जानने के लिए बैठक थी, क्योंकि यह एक बड़ी मंत्रिपरिषद है. कल सुबह 10 बजे फिर मंत्रिपरिषद की बैठक होगी.
योगी कैबिनेट की पहली बैठक सम्पन्न
योगी कैबिनेट की पहली बैठक लोकभवन में सम्पन्न हो गई है. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्री शामिल रहे.
सतीश महाना बन सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सतीश महान विधानसभा अध्यक्ष बन सकते हैं. उन्हें इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है.
सीएम योगी की कैबिनेट को लोकभवन में न्योता
सीएम योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट को शाम 7 बजे लोकभवन में बुलाया गया है. इसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों को भी न्योता दिया गया है. बताया जा रहा है कि यहां योगी आदित्यनाथ सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने वाली है. ठीक 7 बजते ही एक सभी मंत्री लोकभवन पहुंचने लगे हैं.
योगी कैबिनेट में 5 महिलाओं को मिला मौका
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं. उनकी कैबिनेट में चार महिला नेताओं को अवसर मिला है. इनके नाम हैं…
बेबी रानी मौर्य : कैबिनेट मंत्री
गुलाब देवी : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
प्रतिभा शुक्ला : राज्यमंत्री
रजनी तिवारी : राज्यमंत्री
विजय लक्ष्मी गौतम : राज्यमंत्री
योगी की कैबिनेट में लखनऊ यूनिवर्सिटी के पांच चेहरे
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं. उनकी कैबिनेट में लखनऊ विश्वविद्यालय का दबदबा है. उपमुख्यमंत्री समेत चार मंत्री इसी विश्वविद्यालय से रहे हैं. इनके नाम हैं…
ब्रजेश पाठक
दयाशंकर सिंह
सुरेश खन्ना
मयंकेश्वर शरण सिंह
दानिश आजाद
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए