Diwali With Mi 2023: स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच सहित इन प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर

Updated:
विज्ञापन
Diwali With Mi 2023: स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच सहित इन प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर

Diwali With Mi 2023 ऑफर के तहत स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच सहति कंपनी के चार प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदा जा सकता है. यह कंपनी की फेस्टिव डील सीमित समय के लिए है. कंपनी ने यह ऑफर देकर एक कनेक्टेड इकोसिस्टम बनाने की कोशिश की है.

विज्ञापन

Diwali With Mi 2023 : Xiaomi ने दीवाली के मौके पर एक खास ऑफर पेश किया है. इसके तहत स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच सहित कंपनी के चार प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदा जा सकता है. यह कंपनी की फेस्टिव डील सीमित समय के लिए है. कंपनी ने यह ऑफर देकर एक कनेक्टेड इकोसिस्टम बनाने की कोशिश की है. इस ऑफर में Redmi Note 12 5G, Redmi Buds 4 Active, Redmi Watch 3 Active और Mi Pocket Power Bank Pro शामिल है. इनकी कीमत 33,696 रुपये है और इन्हें माभ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये सभी डिवाइसेज एक-दूसरे के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं. आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में-

Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन पर ऑफर

शाओमी के इस स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले है.

इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है.

यह फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर से लैस है.

इसमें 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है.

8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद है.

यह फोन 13 मेगापिक्सल के फ्रंट सेंसर से लैस है.

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है.

फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है.

Also Read: 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया Xiaomi का नया स्मार्टफोन, जानें कीमत और सारी खूबियां

Redmi Buds 4 Active इयरबड पर ऑफर

ये 12mm बेस प्रो ड्राइवर्स के साथ आते हैं.

इसमें 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है.

नॉइज कैंसेलेशन के लिए इनमें ENC फीचर दिया गया है.

इसमें गूगल फास्ट पेयर फीचर के साथ वन टैप सुविधा दी गई है.

यह फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है और इसमें IPX4 रेटिंग मौजूद है.

Redmi Watch 3 Active स्मार्टवॉच पर ऑफर

इसमें 1.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले मौजूद है.

यह 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.

इसमें ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है.

इसे मी फिटनेस ऐप के जरिये कनेक्ट किया जा सकता है.

इसमें 200 से ज्यादा वॉच फेस दिये गए हैं.

इसमें 12 दिन तक की बड़ी बैटरी लाइफ ​मिलती है.

यह 5ATM वॉटरप्रूफ है.

100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी मौजूद हैं.

इसमें कई हेल्थ फीचर्स भी दिये गए हैं.

Also Read: Xiaomi MIX Fold 3 : शाओमी का फोल्डेबल फोन लॉन्च, 20MP सेल्फी कैमरा और 4800mAh बैटरी से है लैस

Mi Pocket Power Bank Pro पावर बैंक पर ऑफर

यह माइक्रो यूएसबी कनेक्टर के साथ आता है.

इसमें 10000 एमएएच की बैटरी दी गई है.

इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है.

यह बेहद कॉम्पैक्ट है और आसानी से पॉकेट में आ जाता है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola