सांस लेने में तकलीफ के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हुए दिलीप कुमार, डॉक्टरों की देख-रेख में हो रहा इलाज

Updated at : 06 Jun 2021 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
सांस लेने में तकलीफ के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हुए दिलीप कुमार, डॉक्टरों की देख-रेख में हो रहा इलाज

Dilip Kumar Hospitalised : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को पिछले महीने ही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उनकी हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. अब एक्टर की तबीयत फिर से खराब हो गई हैं. दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ के कारण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया हैं.

दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो में बताया कि दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आज सुबह भर्ती किया गया है. उन्हें पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है. वहीं, ये खबर जानने के बाद से ही फैंस को उनके स्वास्थ्य की चिंता हो रही है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट कर कर उनके हेल्थ के बारे में पूछ रहे है.

वहीं, दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया गया हैं. इसमें बताया गया है कि, ‘दिलीप साहब खार के नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में रूटीन टेस्ट और जांच के लिए भर्ती हैं. उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. डॉक्टर नितिन गोखले के नेतृत्व में एक टीम उनकी देख-रेख कर रही है. कृपया साहब को दुआओं में याद करिएगा और सुरक्षित रहिए.‘

https://twitter.com/TheDilipKumar/status/1401417347592691715

पिछले महीने ही दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि ये एक रूटीन चेकअप था. इसके बारे में सायरा बानो ने बताया था कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत महसूस हुई थी. हालांकि चेकअप के बाद जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी.

Also Read: Anupama Spoiler Alert: सर्जरी के बाद क्या अनुपमा की हो जाएगी मौत? वनराज का क्या होगा हाल

बता दें कि दिलीप कुमार की बढ़ती उम्र की वजह से उनकी सेहत ठीक नहीं रहती. वो अब 98 साल के हो चुके हैं. पिछले साल ही एक्टर ने अपने दोनों भाईयों को खोया हैं. उनके दोनों छोटे भाई एहसान खान‌ और असलम खान‌ की मौत कोरोना से संक्रमित होने की वजह से हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola