Raksha Bandhan पर लता मंगेशकर को हर साल ये गिफ्ट देते थे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने बताया पूरा किस्सा

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Aug 2023 10:42 PM

विज्ञापन

राखी पर सायरा बानो ने दिलीप कुमार और लता मंगेशकर को एक विशेष इंस्टाग्राम पोस्ट समर्पित किया. अभिनेत्री ने बताया कि अपनी कार्य प्रतिबद्धताओं में व्यस्त होने के बावजूद, अभिनेता और गायक हर रक्षाबंधन पर मिलते थे.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सायरा बानो कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम से जुड़ी हैं. आए दिन एक्ट्रेस कभी फिल्मों से जुड़े किस्से तो कभी पुरानी कहानियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. 78 वर्षीय एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर अपने पति और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के साथ पुराने पलों को साझा करती हैं. आज रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने दिलीप कुमार और गायिका लता मंगेशकर के बीच के कुछ पलों के बारे में फैंस को बताया, जिसे यकीनन आप नहीं जानते होंगे. एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था.

रक्षाबंधन पर सायरा बानो ने फैंस संग शेयर किया ये पोस्ट

अब राखी पर सायरा ने दिलीप कुमार और लता मंगेशकर को एक विशेष इंस्टाग्राम पोस्ट समर्पित किया. अभिनेत्री ने बताया कि अपनी कार्य प्रतिबद्धताओं में व्यस्त होने के बावजूद, अभिनेता और गायक हर रक्षाबंधन पर मिलते थे. दिलीप साहब और लता जी की कुछ तसवीरें शेयर कर उन्होंने लिखा, भारतीय सिनेमा के कोहिनूर दिलीप साहब और भारतीय संगीत उद्योग की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बीच अपने शानदार स्टारडम की चकाचौंध से परे एक रिश्ता था. उन्होंने भाई-बहन का रिश्ता साझा किया. उन सुनहरे शांत बीते दिनों में इस महान युगल को अपने घरों से अपने कार्यस्थलों तक लोकल ट्रेनों में यात्रा करना आरामदायक लगता था, जिसे इस अद्भुत शहर मुंबई की जीवन-रेखा भी कहा जाता है.

https://www.instagram.com/p/Cwjy7YJPMm0/?img_index=1

जानें लता मंगेशकर को क्या मिलता था गिफ्ट में

आगे सायरा बानो ने पोस्ट में लिखा, ‘ऐसी ही एक यात्रा के दौरान दिलीप साहब ने लताजी से उर्दू के सही उच्चाहरण के महत्व का जिक्र किया और कहा कि कैसे नुक्ता जैसी एक सरल चीज भी शब्दों को सुंदर बना देती है… हर मायने में एक आज्ञाकारी बहन लताजी ने उनकी सलाह पर ध्यान दिया और एक उर्दू पढ़ाने वाले की सहायता ली.’’ उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया के दोनों दिग्गजों के बीच का बंधन ‘‘आखिर तक’’ बरकरार रहा. एक्ट्रेस ने कहा, ‘‘लताजी अक्सर दिलीप साहब से मिलने हमारे घर आती थीं और वे दोपहर का खाना या रात का खाना एक साथ खाते थे. पिछली बार जब वह यहां आई थीं, तो उन्होंने प्यार से दिलीप साहब को अपने हाथों से खाना खिलाया था.’’ बता दें कि ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 15: इस चीज से डरते हैं अमिताभ बच्चन, बोले- वह बाहर आकर पेड़ों पर चुपचाप…

नहीं रहे दोनों महान कलाकार

बता दें कि महान अभिनेता दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद 2021 में निधन हो गया. यूसुफ खान के रूप में जन्मे दिलीप कुमार ने 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से अभिनय की शुरुआत की. उनकी आखिरी फिल्म 1998 में किला थी. उनके पांच दशक के करियर में मुगल-ए-आजम, देवदास, नया दौर और राम और श्याम जैसी फिल्में शामिल थीं. वहीं, महान गायक लता मंगेशकर का पिछले साल 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola