Dhanteras 2023 : धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना होता है शुभ, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Dhanteras 2023 Live: धनतेरस के साथ आज से दीपावली उत्सव की शुरुआत हो गयी. समुद्र-मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन को धनतेरस या धनत्रयोदशी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ-साथ कुबेर देवता की भी पूजा की जाती है. इस मौके पर लोग सोने-चांदी से लेकर बर्तनों तक की खरीद कर रहे हैं. धारणा है कि इससे घर में समृद्धि आती है. 12 नवंबर को दीपावली है. आइए जानते है खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि से जुड़ी पूरी जानकारी.
Dhanteras 2023 Live : किस राशि के जातक क्या खरीदें
किस राशि के जातक क्या खरीदें ………
मेष – सोना
वृषभ – चांदी
मिथुन – सोना, पीतल, कांसा
कर्क – चांदी
सिंह – सोना तांबा
कन्या – सोना पीतल
कांसा
तुला – चांदी
इलेक्ट्रॉनिक
वृश्चिक – सोना पीतल
धनु – सोना पीतल
कांसा
मकर – सोना चांदी
कांसा पीतल मशीन
स्टील के बर्तन
कुंभ – सोना, चांदी
काश पीतल वाहन
मीन – स्टील के बर्तन, सोना, पीतल, कांसा
91 words / 537 characters
Dhanteras 2023 Live : लोहा स्टील अल्युमिनियम बिल्कुल ना खरीदें
धनतेरस पर लोहा स्टील अल्युमिनियम बिल्कुल ना खरीदें जबकि सोना ,चांदी, तांबा, पीतल , कांसा के बर्तन आभूषण सिक्के एवं मूर्तियां खरीदनी चाहिए.
Dhanteras 2023 Live : खरीदारी, दीपदान और पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर खरीदारी, दीपदान और पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 46 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.
Dhanteras 2023 Live : लक्ष्मी-कुबेर की आराधना से आर्थिक स्थिति को बल
धनतेरस का पर्व इस बार यश, स्वास्थ्य, ऐश्वर्य और मुक्ति का बोध लेकर आया है. इस नक्षत्र में लक्ष्मी-कुबेर की आराधना से आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा.
Dhanteras 2023 Live : घरेलू सामान खरीदना भी शुभ
आज धनतेरस का पर्व है. आज धातु या मिट्टी की लक्ष्मी जी और भगवान गणेश की मूर्तियां खरीदते हैं, इस दिन सोना, चांदी और पीतल के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, वाहन, फोन, झाड़ू और अन्य घरेलू सामान खरीदना भी शुभ माना जाता है.
Dhanteras 2023 Live : धनतेरस पूजा विधि
धनतेरस की शाम के समय उत्तर दिशा में कुबेर, धन्वंतरि भगवान और मां लक्ष्मी की तस्वीर एक चौकी पर रखें. घी का दीपक जलाएं. धूप, पुष्प, अक्षत, रोली, चंदन, वस्त्र आदि अर्पित करें. मंत्रों का जाप करें और धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करें. इसके बाद आरती करें और घर के बाहर मुख्य द्वार पर और आंगन में दीप जलाएं.
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए