धनबाद : शिविर में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के एक साथ 250 आवेदन जमा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Dec 2023 11:29 PM
गोविंदपुर प्रखंड के जमडीहा एवं नगरकियारी पंचायत में मंगलवार को सरकार आपके द्वार शिविर में एक दर्जन से अधिक लोगों को तत्काल सर्वजन पेंशन स्वीकृति पत्र दिया गया.
गोविंदपुर प्रखंड के जमडीहा एवं नगरकियारी पंचायत में मंगलवार को सरकार आपके द्वार शिविर में एक दर्जन से अधिक लोगों को तत्काल सर्वजन पेंशन स्वीकृति पत्र दिया गया. प्लस टू हाई स्कूल नगरकियारी की प्राचार्य डॉ मीरा सिंह ने एक साथ 250 गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का आवेदन जमा किया. इसपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी, सीआइ कुमार सत्यम भारद्वाज एवं बीइइओ राजीव रंजन ने विद्यालय परिवार को बधाई दी. जमडीहा में प्रमुख निर्मला सिंह, बीडीओ मो. जहीर आलम, जिप सदस्य नाजिश रहमानी, मुखिया गोविंद प्रसाद साव, डीएन सिंह, झामुमो नेता मन्नू आलम, एजाज अहमद, अख्तर अंसारी, पंचायत सचिव विजय कुमार आदि ने पेंशन स्वीकृति पत्र, साइकिल का चेक आदि प्रदान किया. नगरकियारी में मुखिया रेणु देवी, पंसस रीता मंडल, मीरा देवी, बॉबी देवी, सुधीर महतो, अजय मंडल, डालू महतो, पंचायत सचिव सूदन चंद्र राणा आदि ने विभिन्न लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिये. भू अर्जन पदाधिकारी ने प्लस टू हाई स्कूल नगरकियारी का निरीक्षण कर यहां बेहतर व्यवस्था देख प्राचार्य व शिक्षकों की सराहना की. बीडीओ जहीर आलम ने जमडीहा हाइ स्कूल के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले एक शिक्षक को शो कॉज करने का निर्देश बीइइओ विनोद कुमार पांडेय को दिया. मौके पर एई अरुण कुमार, डॉ राजेश कुमार, संजय रजक, तमीम अंसारी, अनवर अंसारी, नयूब अंसारी, चंद्र मोहन महतो, धनेश्वर कुमार, अजय मालाकार, संतोष मिश्रा, रामदेव राम आदि थे.
Also Read: धनबाद : भूली के हार्डवेयर दुकान में हजारों की चोरी, सीसीटीवी में फोटो कैद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










