ePaper

Dev Anand B'Dday : आखिर देवानंद के काले कोट में ऐसा क्या था, जिसके कारण कोर्ट को लगानी पड़ी थी पाबंदी! दिलचस्प है ये किस्सा

Updated at : 26 Sep 2020 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
Dev Anand B'Dday : आखिर देवानंद के काले कोट में ऐसा क्या था, जिसके कारण कोर्ट को लगानी पड़ी थी पाबंदी! दिलचस्प है ये किस्सा

Dev Anand birthday : बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देवानंद (Dev Anand) का आज 97वां जन्मदिन है. देव आनंद रोमांस किंग के नाम से लोकप्रिय थे. अपनी डायलॉग डिलीवरी, अदाकारी, लुक्स की वजह से लोगों के बीच बहुत पॉपुलर थे. इसके अलावा उनके फैशन सेंस को भी दर्शक खूब पसन्द करते थे. यूं तो देव साहब के कई किस्से आपने सुना होगा, लेकिन काले कोट से जुड़ा ये किस्सा बेहद दिलचस्प है. एक समय था जब कोर्ट ने उन्हें सार्वजनिक जगहों पर काला कोट पहनने पर ही बैन लगा दिया था.

विज्ञापन

Dev Anand birthday : बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देवानंद (Dev Anand) का आज 97वां जन्मदिन है. देव आनंद रोमांस किंग के नाम से लोकप्रिय थे. अपनी डायलॉग डिलीवरी, अदाकारी, लुक्स की वजह से लोगों के बीच बहुत पॉपुलर थे. इसके अलावा उनके फैशन सेंस को भी दर्शक खूब पसन्द करते थे. यूं तो देव साहब के कई किस्से आपने सुना होगा, लेकिन काले कोट से जुड़ा ये किस्सा बेहद दिलचस्प है. एक समय था जब कोर्ट ने उन्हें सार्वजनिक जगहों पर काला कोट पहनने पर बैन लगा दिया था.

देव आनंद के इस लुक के दीवाने थे फैन

देव आनंद की साल 1958 में आई फिल्म में ‘काला पानी’ आपको याद हो ना, लेकिन उस फिल्म में उनका लुक जरूर याद होगा. इसमें देव आनंद सफेद शर्ट और काला कोट में नजर आए थे. उनके इस लुक पर लड़कियों के साथ- साथ लड़के भी फिदा हो गए थे. देव आनंद जब भी सफेद शर्ट के ऊपर काले रंग का कोट डालकर बाहर निकलते थे, तो लड़कियां उन्हें देखने के लिए जमा हो जाती थी.

इस वजह से कोर्ट ने लगाया बैन?

धीरे-धीरे काला कोट देव आनंद के लिए परेशानी बनता जा रहा था, क्योंकि उन्हें उस कोट में देख कर लड़कियां छत से छलांग लगाने तक को तैयार थीं. मतलब ऐसी दीवानगी उनके लिए नई मुसीबतें लेकर आ रहा था. जिसके बाद इस समस्या का समाधान करने के लिए कोर्ट को बीच में दखल देना पड़ा. कोर्ट ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए देव आनंद के काले कोट पहनने पर बैन लगा दिया था. हालांकि इस वाकये की सच्चाई क्या है यह खुद देवानंद ने अपनी किताब ‘रोमांसिंग विद लाइफ’ में बताई है. देवानंद ने अपनी किताब में इसे गलत बताया है. हालांकि, इतना जरूर था कि देवानंद सफेद शर्ट और काले कोर्ट में गज़ब के हैंडसम लगते थे. एल्विस प्रेस्ले की तरह देवानंद का लुक युवाओं के बीच काफी फेमस था. यही कारण है कि उनसे जुड़ी कई बातें कही जाती थी.

Also Read: जब कपिल ने बताया था- पहली बार गिन्नी के परिवार ने शादी के लिए कर दिया था रिजेक्ट, ऐसी है लवस्टोरी

ये था देव आनंद का असली नाम

देव आनंद का असली नाम धर्मदेव पिशोरीमल आनंद था. देव आनंद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सन 1946 में फिल्म ‘हम एक हैं’ से की. इस फिल्म में वो हीरो बनकर परदे पर आए, हालांकि फिल्म चल नहीं पाई. इसके बाद साल 1948 में आई ‘जिद्दी’. जिसने देव साहब को हिट बना दिया. देव आनंद ने अपने पूरे फिल्मी करियर में लगभग 112 फिल्में की हैं. बता दें कि देवानंद का जन्म साल 1923 को गुरदासपुर जिले के शक्करगड़ (पाकिस्तान) में हुआ था.

Also Read: हिना खान की इस बोल्ड लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, तसवीर देखते ही फैंस हुए फिदा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola