हिना खान की इस बोल्ड लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, तसवीर देखते ही फैंस हुए फिदा

Updated:
विज्ञापन

hina khan bold photo : नागिन फेम हिना खान (Hina Khan) अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती है. आये दिन एक्ट्रेस की तसवीरें फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा देती है. हाल ही में हिना का नया गाना ‘हमको तुम मिल गए’ रिलीज हुआ था, जिसमें उनके साथ धीरज धूपर थे. इस गाने ने इंटरनेट पर आग लगा दिया था. इस बीच हिना की कुछ बोल्ड तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें एक्ट्रेस काफी हॉट दिख रही है.

विज्ञापन

hina khan bold photo : नागिन फेम हिना खान (Hina Khan) अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती है. आये दिन एक्ट्रेस की तसवीरें फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा देती है. हाल ही में हिना का नया गाना ‘हमको तुम मिल गए’ रिलीज हुआ था, जिसमें उनके साथ धीरज धूपर थे. इस गाने ने इंटरनेट पर आग लगा दिया था. इस बीच हिना की कुछ बोल्ड तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें एक्ट्रेस काफी हॉट दिख रही है.

विज्ञापन

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर की थी. हालांकि एक्ट्रेस की ये तसवीरें लेटेस्ट नहीं है, लेकिन फिर भी इन तस्वीरों की वजह से हिना खान सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इन तस्वीरों में हिना ब्लैक आउटफिट में पोज देती दिखाई दे रही हैं. इस बोल्ड अंदाज से एक्ट्रेस फैंस को दीवाना बना रही है.

टीवी की सीधी-सादी बहू से बोल्ड एक्ट्रेस बनी हिना खान का ये अवतार उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं, फैंस भी इस तसवीर पर जमकर कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘मैम आप आग है’. एक ने लिखा, ‘ब्यूटी क्वीन’. वहीं कई अन्य फैन ने कमेंट कर हिना की इस तसवीर को बेहद हॉट बताया.

कुछ समय पहले ही हिना टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनी. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.

Also Read: सुनील गावस्कर विवाद में क्वीन कंगना की इंट्री, ‘गालियों’ का जिक्र करके अनुष्का शर्मा पर साधा निशाना, जानें पूरा मामला

हाल ही में हिना खान नागिन 5 में दिखी थी. इससे पहले मोहित और हिना दोनों ‘हैक्ड’ फिल्म में भी साथ नजर आ चुके हैं. ‘हैक्ड’ से भी हिना खान ने लोगों से तारीफें बटोरीं थीं. हिना खान की फैंन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. बता दें कि हिना ने 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लिया था, जिसमें वह रनरअप रही थीं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola