जब कपिल ने बताया था- पहली बार गिन्नी के परिवार ने शादी के लिए कर दिया था रिजेक्ट, ऐसी है लवस्टोरी
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Sep 2020 2:43 PM
Kapil Sharma and Ginni Chatrath lovestory : स्टैंडअप कॉमेडी करके अपनी पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) आज इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन हैं. कपिल का शो द कपिल शर्मा शो आज दर्शकों का फेवरेट शो है. कपिल शर्मा हमेशा सबसे उनकी लव लाइफ के बारे में बात करते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते है उनकी लवस्टोरी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ कैसे शुरू हुई. तो चलिए आपको बताते है दोनों की लवस्टोरी के बारे में...
Kapil Sharma and Ginni Chatrath lovestory : स्टैंडअप कॉमेडी करके अपनी पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) आज इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन हैं. कपिल का शो द कपिल शर्मा शो आज दर्शकों का फेवरेट शो है. कपिल शर्मा हमेशा सबसे उनकी लव लाइफ के बारे में बात करते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते है उनकी लवस्टोरी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ कैसे शुरू हुई. तो चलिए आपको बताते है दोनों की लवस्टोरी के बारे में…
इस तरह कपिल मिले थे गिन्नी से
कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपनी लवस्टोरी सुनाई थी. कपिल ने बताया था गिन्नी साल 2005 में आईपीजे कॉलेज में एक ऑडिशन देने आई थी. यहां पर उन्होंने गिन्नी को देखा था और मुलाकात भी हुई थी. उस समय कपिल प्ले डायरेक्ट किया करते थे. गिन्नी 19 साल की थी और कपिल 24 साल के. आगे जब दोनों प्रेक्टिस किया करते थे तो गिन्नी कपिल के लिए लंच बॉक्स लाया करती थीं और इस तरह उन्हें पता चला कि गिन्नी उन्हें पसंद करती हैं.
https://www.instagram.com/p/Bu4ObAJHdVF/
https://www.instagram.com/p/CEGs1dsAF8B/
फिर लवस्टोरी में आया ये टर्निंग प्वाइंट
कपिल ने बताया था, करियर की दिशा में आगे बढ़ने के लिए वे मुंबई आ गए. यहां उन्होंने कई ऑडिशन दिए, लेकिन वे रिजेक्ट हो गए. एक दिन उन्होंने गिन्नी को फोन करके कहा कि वह अब उनसे कभी संपर्क न करें क्योंकि इस दोस्ती और रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि आर्थिक स्थिति के मामले में गिन्नी के परिवार वाले उस समय मुझसे कहीं ज्यादा अच्छे थे. बाद में अगले ऑडिशन में वो सेलेक्ट हो गए जिसके बाद गिन्नी ने उन्हें मुबारकबाद दी.
Also Read: शादी, हनीमून, मारपीट और एफआईआर के बाद पूनम पांडे बोलीं- सैम रोकर बोल रहा FIR वापस ले लो
गिन्नी के परिवार ने पहली बार में ठुकरा दिया था कपिल का रिश्ता
जब कपिल कमाने लगे तो उनकी मां कपिल का रिश्ता लेकर गिन्नी के घर पहुंची थीं जिसे गिन्नी के परिवार ने पहली बार में ठुकरा दिया था. उसके बाद मैं काम में व्यस्त हो गया और गिन्नी अपनी पढ़ाई पूरी करने में. उसके बाद जब मैं मुंबई में अच्छे से सेट हो गया तो एक बार फिर से गिन्नी और मेरे रिश्ते की बात शुरू हुई. जिसके बाद गिन्नी के परिवार वाले मान गए और 12 दिसंबर 2018 को दोनों की शादी हो गई. बता दें कि दोनों की एक प्यारी से बेटी है, जिसकी तसवीरें कपिल सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










