Delhi University के Shri Ram College of Commerce में हुआ प्लेसमेंट, छात्र को मिली 32 लाख रुपये तक की पैकेज
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Feb 2023 7:34 AM
Delhi University SRCC College placement 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में 2022-23 प्लेसमेंट के पहले सीजन में 13.25 लाख रुपये सालाना का औसत पे पैकेज छात्रों को ऑफर किया जा रहा है.
Delhi University SRCC College placement 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में 2022-23 प्लेसमेंट के पहले सीजन में 13.25 लाख रुपये सालाना का औसत पे पैकेज छात्रों को ऑफर किया जा रहा है. आपको बता दें रिक्रूटमेंट सीजन के पहले चरण (सितंबर 22 – दिसंबर 22) में 45 से अधिक कंपनियों द्वारा ऑफर के साथ अब तक का सबसे अधिक पैकेज देखा गया, जिसने पिछले चरण से औसत पैकेज में 22% की भारी वृद्धि में योगदान दिया.
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के छात्रों ने असाधारण प्लेसमेंट के साथ पैमाने को और उपर पहुंचा दिया है. आपको बता दें सकल मूल्य बड़े पैमाने पर और सबसे तेजी से 32.06 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो एक वर्ष में 144.5% की वृद्धि है- भर्ती सीजन 2021-22 के लिए सालाना आधार पर है.
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से संबद्ध श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स देश के शीर्ष बिजनेस कॉलेजों में शुमार है. श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की स्थापना डीयू के अस्तित्व में आने से पहले वर्ष 1920 में हुई थी.कॉलेज सात प्रमुख व्यापारियों ने शुरू किया था.इनका व्यापारिक स्कूल पहले से ही पुरानी दिल्ली के चरखा वालान में चल रहा था.इसी में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को स्थापित किया गया.कॉलेज को 1926 में डीयू से संबद्धता मिली, जिसके बाद कॉलेज ने 1932 में बीए कॉमर्स के लिए पास प्रोग्राम शुरू किया.वर्ष 1954 में कॉलेज को डीयू (DU) के नार्थ कैंपस में स्थापित किया गया.कॉलेज छात्रों को उच्च शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के अनुकूल माहौल दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










