ePaper

VIDEO: गिरिडीह में 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार, लोगों को ऐसे लगाते थे चूना

Updated at : 28 Feb 2024 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: गिरिडीह में 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार, लोगों को ऐसे लगाते थे चूना

साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरिडीह पुलिस ने 9 शातिरों को गिरफ्तार किया है. ये अलग-अलग तरीके से लोगों को चूना लगाते थे. पुलिस ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड चंदन है. गिरफ्तार युवकों के पास से कई मोबाइल, सिमकार्ड, एटीएम कार्ड, पासबुक आदि बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर से सफलता हासिल की है. इस बार पुलिस ने साइबर अपराध में संलिप्तता के आरोप में 9 ऐसे शातिरों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देते थे. ये बजाज फाइनेंस कंपनी का कर्मी बनकर, वर्क फॉर होम का झांसा देकर, सेक्सटॉर्शन के जरिए और एस्कॉर्ट सप्लायर बनकर पैसे ठगने का काम करते थे. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 25 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, 23 एटीएम कार्ड, 17 बैंक पासबुक, 4 पैन कार्ड और 13 आधार कार्ड बरामद किए है. मामले की जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से लगातार सूचना मिल रही थी कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं. इसी के बाद डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.

Also Read: देवघर और तालझारी में छापेमारी, साइबर अपराध में संलिप्त नौ गिरफ्तार, मिले पूरे भारत के 8 क्राइम लिंक
Also Read: VIDEO: JPSC की तरह JSSC में भी नियुक्ति घोटाले की आशंका, ईडी के मिले ये अहम दस्तावेज

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola