CUET UG 2023: आज है कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट के लिए आवेदन करने की आखिरी डेट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Mar 2023 1:05 PM
CUET UG 2023 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 30 मार्च, 2023 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगी. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर विजिट कर अपना फॉर्म भर सकते हैं.
CUET UG 2023 Registration: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (CUET-UG) के लिए रजिस्ट्रेशन आज बंद होने जा रहा है. जिन छात्रों ने अब तक यूजी एंट्रेंस टेस्ट के लिए एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भरा है वे ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर विजिट कर अपना फॉर्म भर सकते हैं.
1 अप्रैल को खुलेगी करेक्शन विंडो
करेक्शन विंडो 1 अप्रैल को खुलेगी और 3 अप्रैल, 2023 को बंद होगी. एग्जाम सिटी की घोषणा 30 अप्रैल, 2023 को की जाएगी. एडमिट कार्ड (CUET UG Admit Card 2023) मई 2023 के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध होगा और परीक्षा 21 मई 2023 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी.
CUET UG Exam फॉर्म कैसे भरें?
सीयूईटी यूजी एग्जाम के फॉर्म को फिल करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर आपको Login or Register पर क्लिक करना होगा.
अपने क्रेडेंशियल को फिल करें और साइन इन कर लें.
अब आपको एप्लिकेशन फॉर्म फिल करना होगा.
एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को फिल करें और सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें.
आखिर में एप्लिकेशन फीस भरकर फॉर्म सब्मिट कर दें.
भविष्य में इस्तेमाल के लिए एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें.
जानें एप्लीकेशन फीस
इस वर्ष सीयूईटी यूजी परीक्षा 21 मई से 31 मई तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी. परीक्षा 13 विषयों के लिए कराई जाएगी. इसके साथ ही एनटीए ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि जिन छात्रों ने पहले ही एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर दिया है वे अन्य विषयों का चुनाव कर सकते हैं. छात्र इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि उन्हें एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय फीस का भुगतान भी करना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










