CUET PG 2024 Registration: फौरन करें सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए अप्लाई, 9 फरवरी से खुलेगी करेक्शन विंडो
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Feb 2024 5:13 PM
CUET PG 2024 Registration: सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फाॅर्म भरने का आज आखिरी मौका है. इसके बाद सुधार विंडो ओपन की जाएगी। यह विंडो 9 फरवरी से 11 फरवरी, 2024 के बीच ओपन रहेगी. इस दौरान अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे.
CUET PG 2024 Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) आज, 7 फरवरी को स्नातकोत्तर प्रवेश (सीयूईटी-पीजी) 2024 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगी. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. एप्लिकेशन सुधार विंडो 9 से 11 फरवरी, 2024 तक खुले रहेगी.
Also Read: ICAI CA Foundation Result 2023: चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करें चेक
CUET PG 2024 Registration: इन स्टेप्स से करें अप्लाई
-
आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं.
-
मुखपृष्ठ पर, ‘रजिस्टर’ पर क्लिक करें और निर्देश पढ़ें.
-
शर्तें स्वीकार करें और चरण 1 पंजीकरण पूरा करें.
-
लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें.
-
विधिवत भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.
CUET PG 2024 Registration: ये हैं सीयूईटी पीजी परीक्षा से जुड़ी अहम तिथियां
-
सीयूईटी पीजी 2024 पंजीकरण फॉर्म भरने की शुरुआत- 26-दिसंबर-23
-
सीयूईटी पीजी 2024 पंजीकरण फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7-फरवरी, 2024
-
सीयूईटी 2024 परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- 7-मार्च-2024
-
सीयूईटी 2024 परीक्षा का आयोजन- 11 मार्च से 28 मार्च, 2024
-
सीयूईटी 2024 परीक्षा उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि 4-अप्रैल, 2024
CUET PG 2024 Registration: परीक्षा अवधि
सीयूईटी पीजी 2024 प्रश्न पत्र का प्रयास करने के लिए उम्मीदवारों को 1.45 घंटे का समय मिलेगा. केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, संगठनों और स्वायत्त संगठनों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा देनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










