CTET Answer Key 2024: सीटीईटी आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Feb 2024 6:44 PM
CTET Answer Key 2024: सीबीएसई ने सीटीईटी आंसर-की जारी कर दी है. परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in जाकर सीटीईटी पेपर-1 और पेपर-2 की आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं.
CTET Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज, 7 फरवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा के उम्मीदवारों की ओएमआर आंसर शीट और आंसर की जारी कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
CTET Answer Key 2024: ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं आंसर की
सीबीएसई सीटीईटी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की गयी है. आंसर की के साथ ही सीबीएसई की ओर से रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करवा दी गयी है. अभ्यर्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं.
CTET Answer Key 2024 कैसे डाउनलोड करें?
सीटीईटी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट यानी ctet.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर, सीटीईटी उत्तर कुंजी पेपर 1 और सीटीईटी उत्तर कुंजी पेपर 2 दोनों तक पहुंचने के लिए सीटीईटी उत्तर कुंजी 2024 पीडीएफ डाउनलोड करें लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: इस पर क्लिक करें और अपने सभी आवश्यक क्रेडेंशियल यानी रोल नंबर, पासवर्ड, कैप्चा दर्ज करें.
स्टेप 4: पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.
CTET Answer Key 2024: कितने होने चाहिए न्यूनतम मार्क्स
सीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है. CTET मिनिमम पासिंग मार्क्स – जनरल कैटेगरी के लिए 150 में कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत ) आने चाहिए, जबकि एससी, एसटी के लिए 150 में से 82 अंक (55 फीसदी ) आने चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










