रोनाल्डो ने की मैनचेस्टर यूनाइटेड में धमाकेदार इंट्री, पहले की मुकाबले में दागे दो शानदार गोल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Sep 2021 10:01 PM
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो शानदार गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड की धमाकेदार जीत. न्यूकैसल को 4-1 से हराया.
पुर्तगाल के पूर्व स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी नयी टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए शानदार शुरुआत किया है. उन्होंने न्यूकैसल के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में शानदार दो गोल दागे और अपनी टीम को जीत भी दिलाया. रोनाल्डे के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर ने न्यूकैसल को 4-1 से हराया.
रोनाल्डो ने पहला गोल पहले हॉफ में दागा, जबकि दूसरा और निर्णायक गोल दूसरे हॉफ में दागा. रोनाल्डो ने 45वें मिनट में पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाया. लेकिन दूसरे हॉफ में न्यूकैसल के खिलाड़ी जैवियर ने जवाबी गोल दागकर स्कोर को लेवल में पहुंचाया.
लेकिन फिर दूसरे हॉफ के 60वें मिनट में रोनाल्डो ने अपना दूसरा गोल दागकर टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दिया. रोनाल्डो के इस निर्णायक बढ़त को व्यूकैसल की टीम बराबरी नहीं कर पायी और इस तरह रोनाल्डो के दो शानदार गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत किया.
What a day 🤗
What a result 💪
WHAT A TEAM ❤️#MUFC | #MUNNEW— Manchester United (@ManUtd) September 11, 2021
मालूम हो हाल ही में रोनाल्डो ने पुर्तगाल से नाता तोड़कर मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ नया करार किया. हालांकि मैनचेस्टर की टीम रोनाल्डो के लिए नयी टीम नहीं है, बल्कि इससे पहले भी रोनाल्डो इस टीम की ओर से खेल चुके हैं.
गौरतलब है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शुक्रवार को ही मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलने की इच्छा जतायी थी. खबर तो ये भी आयी थी उन्होंने इसके लिए मैनेजर ओले गुन्नार सोलस्कर पर दबाव भी डाला था, ताकी वह इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की इस क्लब के साथ अपनी दूसरी पारी के लिए न्यूकैसल के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में मैदान पर उतर सके. हालांकि सोलस्कर ने इस मुद्दे पर कहा था कि रोनाल्डो निश्चित रूप से सत्र में किसी समय मैदान पर होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










