ePaper

Ronaldo Lifestyle : रोनाल्डो के पास दुनिया की सबसे महंगी कारें, 469 करोड़ का आलीशान घर, जीते हैं लग्जरी लाइफ

Updated at : 11 Jul 2021 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
Ronaldo Lifestyle : रोनाल्डो के पास दुनिया की सबसे महंगी कारें, 469 करोड़ का आलीशान घर, जीते हैं लग्जरी लाइफ

Ronaldo Billionaire Lifestyle : फुटबॉल की बात हो और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की चर्चा न हो तो बात अधुरी रह जाती है. रोनाल्डो को चाहने वाले दुनियाभर में हैं. खेल के मैदान पर रोनाल्डो का खौफ जितना विरोधी खिलाड़ियों में होता है, उतना ही मैदान के बाहर उनको चाहने वालों की भरमार है.

विज्ञापन

Ronaldo Billionaire Lifestyle : फुटबॉल की बात हो और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की चर्चा न हो तो बात अधुरी रह जाती है. रोनाल्डो को चाहने वाले दुनियाभर में हैं. खेल के मैदान पर रोनाल्डो का खौफ जितना विरोधी खिलाड़ियों में होता है, उतना ही मैदान के बाहर उनको चाहने वालों की भरमार है.

रोनाल्डो की पहचान सबसे अमीर खिलाड़ियों में होती है. फेमस फुटबॉलर अरबों के मालिक हैं. उनके पास दुनिया की सबसे महंगी 20 से अधिक कारें हैं. जबकि करोड़ों रुपये की कीमत वाले आलीशान घर में रहते हैं रोनाल्डो. आइये जानें रोनाल्डो के लाइफस्टाइल के बारे में.

undefined

469 करोड़ के आलीशान घर में रहते हैं रोनाल्डो

फेमस फुटबॉलर रोनाल्डो ने 2020 में 469 करोड़ रुपये का आलीशान घर खरीदा था. जिसमें दुनिया की सारी सुख-सुविधाएं उसमें मौजूद हैं. यही नहीं रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड और बच्चों के लिए अलग से आलिशान होटल खरीदा है. जिसमें मनोरंजन की सारी चीजें मौजूद हैं. होटल की कीमत 336 करोड़ रुपये बतायी जाती है. रोनाल्डो ने लग्जरी घर और होटल की तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है.

undefined

अरबों के मालिक हैं रोनाल्डो

रोनाल्डो दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी हैं. उनके पास अरबों की संपत्ति है. फोर्ब्स के अनुसार, 2020 में वह 1 बिलियन से अधिक कमाई करने वाले दुनिया के पहले स्पोर्ट्स पर्सन हैं. उन्होंने जुवेंटस के साथ 4 साल का अनुबंध किया है, जिससे उन्हें सलाना औसत 64 मिलियन मिलते हैं. जिसमें नाइके साथ उनके अनुबंध को इसमें शामिल नहीं किया गया है. रानाल्डो ने नाइके साथ आजीवन अनुबंध किया है. उससे भी रोनाल्डो के करोड़ों रुपये मिलते हैं.

undefined
Also Read: Tokyo Olympics 2020 : हॉकी में बड़ा बदलाव, ऐसा हुआ तो सेमीफाइनल हारने वाली टीम को मिलेगा गोल्ड जीतने का मौका

दुनिया की 20 सबसे महंगी गाड़ियों के मालिक हैं रोनाल्डो

रानाल्डो टीमइंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की तरह गाड़ियों के दीवाने हैं. रोनाल्डो के पास दुनिया की 20 सबसे महंगी कारें हैं. रोनाल्डो ने पिछले दिनों बुगाटी ला वोइचर कार खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब 75 करोड़ रुपये है. इसकी हाई स्पीड 407 किलोमीटर प्रति घंटा है.

undefined

इसके अलावा रोनाल्डो के पास Ferrari F12 TDF और Ferrari 599 GTO भी है. इसके साथ ही दुनिया के मशहूर फुटबॉलर के पास 21 करोड़ रुपये की कीमत वाली लैंबोर्गिनी का टॉप मॉडल भी है. 68 लाख रुपये वाली बीएमडब्ल्यू एम6, करीब एक करोड़ की बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, 37 लाख रुपये की मर्सिडीज बेंज सी क्लास जैसी कई महंगी कारें हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola