परेशान कर रहे मनचले को छात्राओं ने जमकर पीटा, हाथ जोड़कर माफी मांगने पर छूटी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2021 2:38 PM
घर से स्कूल के लिए निकली छात्राओं को रास्ते में एक मनचला युवक परेशान करने लगा. जब छात्राओं की मदद के लिए कोई नहीं आया तो, उन्होंने खुद ही चप्पल से जमकर युवक की पिटाई की.
Bareilly News: कॉलेज जा रही दो छात्राओं को एक मनचला युवक छेड़ने लगा. छात्राओं ने छेड़छाड़ करने वाले युवक पर चप्पलों से हमला कर दिया. दोनों छात्राओं ने युवक की जमकर धुनाई की. इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. मनचले युवक ने दोनों छात्राओं से बहन बोलकर माफी मांगी. इसके बाद जान बचाकर मौके से फरार हो गया.
दरअसल, फरीदपुर कस्बे की दो छात्राएं कॉलेज जाने के लिए हाइवे पर वाहन का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान एक मनचला युवक आ गया. उसने छात्राओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी. छात्राओं ने पहले उसे समझाने की कोशिश की. लोगों से शिकायत कर मदद मांगी, लेकिन युवक को समझाने के लिए कोई आगे नहीं आया.
इसके बाद छात्राओं ने अपने पैर से सैंडल निकालें और मनचले की जमकर धुनाई की. युवक की पिटाई होते देख मौके पर भीड़ जमा हो गई. पिटाई के बाद आरोपी ने दोनों छात्राओं से बहन बोलकर माफी मांगी. उसके बाद मामला शांत हो सका. मामला खत्म होने के बाद थाना फरीदपुर से पुलिस पहुंची. हालांकि, घटना की जानकारी लेने के बाद पलिस भी थाने के लिए निकल गई.
(इनपुट:- मो. साजिद, बरेली)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










