Covid-19 Lockdown Impact : कोलकाता में कंप्लीट लॉकडाउन का असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Jul 2020 1:15 PM

विज्ञापन

Covid-19 Lockdown Impact : कोलकाता (अजय विद्यार्थी) : पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन का असर शनिवार को भी कोलकाता की सड़कों पर देखने को मिला. राजधानी कोलकाता समेत राज्य के हर छोटे-बड़े शहरों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. इसकी वजह है कि पूरे राज्य में प्रशासन ने लॉकडाउन को लागू करने के लिए सख्ती बरतने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Covid-19 Lockdown Impact : कोलकाता (अजय विद्यार्थी) : पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन का असर शनिवार को भी कोलकाता की सड़कों पर देखने को मिला. राजधानी कोलकाता समेत राज्य के हर छोटे-बड़े शहरों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. इसकी वजह है कि पूरे राज्य में प्रशासन ने लॉकडाउन को लागू करने के लिए सख्ती बरतने का निर्देश दिया है.

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके पहले गुरुवार को प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया था. आज यानी शनिवार को भी किया गया है. सरकार के एक सप्ताह में दो दिन पूर्ण लॉकडाउन रखने की योजना के तहत यहां सभी दुकानें बंद हैं और परिवहन के सभी साधन भी सड़कों से नदारद दिखे. 29 जुलाई को भी इसी तरह से प्रदेश में लॉकडाउन लगाया जायेगा. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महानगर में लॉकडाउन की पाबंदियां सुनिश्चित करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी है.

प्रदेश के कुछ हिस्सों में वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के बीच दो सप्ताह के लॉकडाउन को लागू करने का कदम उठाया गया है. पुलिस के विशेष दल शहर के विभिन्न हिस्सों में, खासकर कंटेनमेंट जोन में गश्त लगा रहे हैं. लोगों को घरों और उनके इलाके से निकलने से रोकने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में अवरोधक भी लगाये गये हैं. आपातकालीन सेवाओं के अलावा सरकारी और निजी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक और निजी परिवहन, अन्य गतिविधियां इन दिनों बंद रहेंगी.

महानगर में लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संभागों में ड्रोन की नजर है, ताकि सड़कों पर मौजूदा स्थिति के बारे में निगरानी रखी जा सके. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के कैमरों का इस्तेमाल भी लाल बाजार स्थित पुलिस मुख्यालय से किया जा रहा है. निगरानी कक्ष में बैठे पुलिस के अधिकारी महानगर के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola