Coronavirus In West Bengal : कोरोना को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कही ये बात…

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
Coronavirus In West Bengal : कोरोना को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कही ये बात…

Coronavirus In West Bengal : सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों से कहा कि दार्जीलिंग की पहाड़ियों में कोरोना के मामलों में कमी आने के बावजूद वे ढील नहीं बरतें. क्षेत्र में जांच एवं संक्रमितों की पहचान का काम जारी रखें. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशासनिक समीक्षा के दौरान ये बातें कहीं.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दार्जीलिंग और मिरिक में स्थिति बेहतर हुई है, लेकिन स्थिति पर नजर बनाये रखने की जरूरत है. इस मामले में ढील नहीं बरत सकते, क्योंकि कई त्योहार आने वाले हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दुर्गा पूजा समितियां खुले स्थानों पर ही पंडाल लगाएं.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे एक बार फिर पूजा समितियों और लोगों से कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करने में पुलिस तथा प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील करती हैं. पंडाल में जाने से पहले सभी मास्क पहनें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि वे किसानों की समृद्धि के लिए प्रयासत हैं. समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक उन्होंने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों की मदद के लिए राज्य में 70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड बांटे गए हैं. आठ लाख कार्ड अभी और बांटे जाने हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola