हिमाचल चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया गांधी सहित ये नाम शामिल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Oct 2022 6:46 AM
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हैं.
कांग्रेस ने आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. सूची में 40 कांग्रेसी नेताओं को शामिल किया गया है. जिसमें पहले स्थान पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नजर आ रही हैं. जबकि दूसरे स्थान पर नये अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खड़गे हैं.
सोनिया गांधी के अलावा स्टार प्रचारकों में राहुल, प्रियंका भी शामिल
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हैं.
Also Read: विधानसभा चुनाव 2022: हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
Congress releases its list of campaigners for upcoming Himachal Pradesh Assembly polls
Party's outgoing president Sonia Gandhi, party pres-elect Mallikarjun Kharge, MP Rahul Gandhi, party leaders Priyanka Gandhi Vadra, Ashok Gehlot, Bhupesh Baghel and Anand Sharma to campaign pic.twitter.com/RdzSuMT72m
— ANI (@ANI) October 22, 2022
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में अशोक गहलोत सहित ये नेता शामिल
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आनंद शर्मा को भी शामिल किया गया है. लिस्ट में मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ल, भुपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुखु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विप्लव ठाकुर, सचिन पायलट, राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, कर्नल धनी राम शांडिल, प्रताप सिंह बाजवा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुप्रिया श्रीनाते, आशा कुमारी, संजय दत्त, तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू, गुरकीरत सिंह कोटली, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, राजिंदर सिंह राणा, विक्रमादित्य सिंह, चंदर कुमार, बीवी श्रीनिवास, विनय कुमार, जर्नल डीवीएस राना, अमरिंदर सिंह बरार, अलका लांबा, राजेश लिलोथिया और आचार्य प्रमोद कृष्णम.
कांग्रेस ने 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की, एक पर फंसा पेंच
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए अब तक 67 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. केवल एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कांग्रेस ने नहीं की है. पहली सूची में 46, दूसरे में 17 और तीसरी सूची में केवल 4 उम्मीदवारों की सूची पार्टी ने जारी किया.
12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में चुनाव
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी. मौजूदा विधानसभा में भाजपा के 43, जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं. सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










