रेलवे रैक से MPL में कोयला आपूर्ति शुरू, गति शक्ति योजना लांच होने के बाद बनी देश की पहली परियोजना

Updated at : 11 Mar 2022 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे रैक से MPL में कोयला आपूर्ति शुरू, गति शक्ति योजना लांच होने के बाद बनी देश की पहली परियोजना

मैथन में कल से रेलवे रैक से कोयले की अपूर्ति शुरू हो गयी है. भारत सरकार की गति शक्ति योजना लांच होने के बाद एमपीएल की रेल परियोजना देश की पहली परियोजना है. इससे पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ कोयला का ट्रांसपोर्टेशन हो सकेगा.

विज्ञापन

निरसा : मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) में गुरुवार से रेलवे रैक से कोयले की आपूर्ति शुरू हो गयी. पावर प्लांट की छाई भी रैक से बाहर भेजी जायेगी. आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम परमानंद शर्मा एवं एमपीएल के सीइओ विजयंत रंजन ने कोयला लदी मालगाड़ी को थापरनगर रेलवे स्टेशन में हरी झंडी दिखा कर एमपीएल के लिए रवाना किया.

इस दौरान रेलवे तथा एमपीएल के वरीय अधिकारियों सहित परियोजना से जुड़े अधिकारी, कर्मी एवं ठेका कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे. इस दौरान आसनसोल डीआरएम परमानंद शर्मा ने कहा कि भारत सरकार की गति शक्ति योजना लांच होने के बाद एमपीएल की रेल परियोजना देश की पहली परियोजना है, जो इस नीति के तहत चालू की गयी है.

इससे पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ कोयला का ट्रांसपोर्टेशन हो सकेगा. श्री शर्मा ने कहा कि रेल परियोजना से एमपीएल को भी ऊर्जा उत्पादन लागत कम करने में मदद मिलेगी. भारतीय रेल की आय बढ़ेगी.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola