CMAT 2023 Result: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट आउट, ऐसे करें चेक
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jun 2023 1:39 PM
CMAT 2023 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है. परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को लॉगिन विंडों में मांगे गए विवरण दर्ज करने के बाद लॉगिन करना होगा.
CMAT 2023 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रिजल्ट लॉगइन विंडो में अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा.
इन डिटेल की पड़ेगी जरूरत
सीमैट परीक्षा 2023 के नतीजे देखने के लिए कैंडिडेट्स को ऊपर बतायी वेबसाइट पर जाना होगा. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपनी डेट ऑफ बर्थ और एप्लीकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी. इन्हें डालकर वे रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
सीमैट 2023 का आयोजन 126 शहरों में 248 केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित हुई थी और निगरानी रखने के लिए पांच हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया गया था.
ऐसे करें चेक
-
आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं.
-
होमपेज पर CMAT 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
-
अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें.
-
इसे सबमिट करें और सीएमएटी परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
-
परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करें.
सीएमएटी परीक्षा 2023
सीएमएटी परीक्षा 2023 4 मई को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी. जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई. जिसके बाद 12 मई 2023 को आंसर की जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवार केवल 16 मई तक ही आपत्ति दर्ज करा सकते थे. बता दें कि एनटीए द्वारा आयोजित सीएमएटी रिजल्ट 2023 फाइनल आंसर की के आधार पर तय किया गया है. रिजल्ट के बाद सीएमएटी 2023 कट-ऑफ और रैंक जारी की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










