SP ऑफिस में पदस्थापित क्लर्क ने की आत्महत्या, नगर थाना परिसर के आवास में लटकता मिला शव

औरंगाबाद : जिला मुख्यालय स्थित औरंगाबाद एसपी कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क सुधीर कुमार सिन्हा ने आत्महत्या कर ली. मंगलवार की सुबह नगर थाना परिसर स्थित आवास में पंखे से लटकता शव बरामद किया गया है.
औरंगाबाद : जिला मुख्यालय स्थित औरंगाबाद एसपी कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क सुधीर कुमार सिन्हा ने आत्महत्या कर ली. मंगलवार की सुबह नगर थाना परिसर स्थित आवास में पंखे से लटकता शव बरामद किया गया है.
घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार, पुलिस मेन्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सहित पुलिस के कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शरू की. साथ ही परिजनों से भी पूछताछ की गयी.
अंततः दारोगा संजय कुमार ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की. घटना के संबंध में एसडीपीओ अनूप कुमार ने बताया कि घटना के पीछे के कारण क्या है? इसकी छानबीन की जा रही है.
इधर, विभागीय सूत्रों से पता चला है कि एसपी कार्यालय में पदस्थापित सुधीर कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर महीनों से विवाद चल रहा था. इस वजह से वे काफी तनाव में रह रहे थे.
मालूम हो कि इससे पहले भी अररिया जिले के सिमराहा थाने में पदस्थापित एक महिला कांस्टेबल का शव उनके आवास में फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया था. वहीं, पटना के बीएमपी-1 में शादीशुदा पुरुष और महिला कांस्टेबल की गोली मार कर खुदकुशी की खबर सामने आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




