ePaper

PHOTO: विजय शंखनाद रैली में गरजे पीएम मोदी, कहा- छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस का एटीएम बना दिया

Updated at : 14 Sep 2023 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTO: विजय शंखनाद रैली में गरजे पीएम मोदी, कहा- छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस का एटीएम बना दिया

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रायगढ़ में विजय शंखनाद रैली हुई. इसमें उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस का एटीएम बना दिया है.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सूबे की भूपेश बघेल सरकार और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस के एटीएम के लिए उपयोग किया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार यही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की पहचान बन गई है.

undefined

रायगढ़ में कई रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार (14 सितंबर) को नौ जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास भी किया. साथ ही एक लाख सिकल सेल काउंसलिंग कार्ड का वितरण किया.

undefined

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है. 50 साल से भी पहले कांग्रेस ने देश से गरीबी हटाने की गारंटी दी थी. इंदिरा जी के जमाने से गरीबी हटाने की बातें कर रहे हैं. कांग्रेस तब भी हर चुनाव इसी गारंटी पर लड़ती थी. आज भी इसी गारंटी पर लड़ती है. अगर कांग्रेस ने अपने जमाने में अपना काम ठीक से किया होता, तो मोदी को इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती.

undefined

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने गारंटी दी थी कि देश के गरीब को सशक्त बनाऊंगा. आप इसका परिणाम अभी देख रहे हैं. सिर्फ पांच साल में ही 13.5 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर आए हैं. ये इसलिए हुआ, क्योंकि बीजेपी सरकार ने गरीब के हित में योजनाएं बनाईं. बीजेपी ने गरीबों को गरीबी से लड़ने के लिए जरूरी साधन दिए. सामर्थ्य दिया.

undefined

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सरकारी योजनाओं से बिचौलियों, कट मनी कंपनी और लुटेरों को बाहर निकाला. हमने सुनिश्चित किया कि लाभार्थियों तक पूरा लाभ पहुंचे. आज मुफ्त राशन हर लाभार्थी, हर गरीब तक पहुंच रहा है, वह भी बिना किसी घोटाले के. आयुष्मान भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है. जो लोग कभी गैस जलाने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे, उन तक गैस कनेक्शन मुफ्त में पहुंचाया है.

undefined

भारी बारिश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब रथ पर सवार होकर बीजेपी की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे, तो उन्होंने हाथ हिलाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया. उनके साथ रथ पर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद थे. मंच पर अरुण साव के अलावा सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय भी मौजूद थीं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola