Thekua Recipe: छठ पूजा का विशेष प्रसाद है ठेकुआ, बनाने की आसान विधि, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

Chhath Puja Thekua Recipe: छठ महापर्व की शुरूआत नहाय खाय के साथ हो रही है. इस व्रत में ठेकुआ मुख्य प्रसादों में से एक होता है जिसे छठ सूप पर रख कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है. यहां देखें खास्ता ठेकुआ बनाने की आसान विधि.

विज्ञापन

Chhath Puja Thekua Recipe: छठ महापर्व की शुरुआत मंगलवार से हो रही है. छठ पूजा में भगवान सूर्य के सूप पर कई सामग्री रख कर अर्घ्य दिया जाता है. इन सामग्रियों में से एक जो सबसे महत्वपूर्ण होता है वह है ठेकुआ. छठ व्रत के लिए ठेकुआ प्रसाद बहुत ही स्वच्छा और पारंपरिक नियम के साथ बनाये जाते हैं. इस समय खास तौर पर ठेकुआ सांचा का उपयोग कर ठेकुआ पर नक्काशी बनाई जाती है. वैसे तो ठेकुआ बनाना लगभग सभी को आता है लेकिन कई बार यह खास्ता न बन कर कड़ा बन जाता है ऐसे में आप यहां देखें छठ पूजा के लिए खास्ता ठेकुआ बनाने की आसान विधि, गुड़ और चीनी दोनों तरह का ठेकुआ आसानी से कैसे बनायें वीडियो में देखें. 

आपके शहर में

विज्ञापन

ठेकुआ बनाने के लिए सामग्री-

  • गेहूं का आटा – 500 ग्राम

  • गुड़ – 250 ग्राम

  • घी – तलने के लिए

  • इलायची कुटी हुई- 10

  • नारियल – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)

Also Read: Chhath Puja 2024: कल से लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत का होगा शुभारंभ, यहां देखें किस दिन है डाला छठ


ठेकुआ बनाने की विधि-

  • छठ प्रसाद के रूप में ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.

  • अब इसके बाद एक बड़े बर्तन में 1 कप पानी और गुड़ मिलाकर उसे उबाल आने तक पकाएं.

  • फिर गुड़ की चाशनी को छानकर गेंहू के आंटे में अच्छी तरह से मिला दें.

  • अब आटे में कूटी इलायची और नारियल का बुरादा डालकर मिक्स करें.

  • इसके बाद पानी की मदद से टाइट आंटा गूंथ लें.

  • अब इस आंटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर हाथ से मसल कर हल्का दबा दें.

  • अब कढ़ाई में घी डालकर गर्म करके ठेकुआ तल लें.

  • जब यह सुनहरे रंग का हो जाए तो उसे कढ़ाई से बाहर निकाल लें. आपका छठ का प्रसाद ठेकुआ बनकर तैयार है.


ठेकुआ सेकने, तलने का तरीका-

  • ठेकुआ बनाने के बाद सेंकना या तलना सबसे अहम है. इसे मीडियम आंच पर कढ़ाही में घी या तेल में डालें और धीमा आंच पर सेंके. तभी ये अंदर तक सिकेंगे.

  • इस समय सावधानी रखें क्योंकि इस समय ठेकुआ बहुत मुलायम होते हैं और बहुत जल्दी टूटते हैं.

  • उलट-पलटकर सेंक लें और धीमे से आंच से उतारें.

  • जब ये ठंडे हो जाएंगे तो खुद-ब-खुद क्रिस्प हो जाएंगे. अब इन्हें एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर लें.

Also Read: Mehndi Designs for Chhath Puja: शुभ है मेहंदी, 10 मिनट में लगाएं ये सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन

Ingredients

    Instructions