Smart TV Offer: आधे से कम दाम में मिल रही 32 इंच स्मार्ट टीवी, साथ में 2 साल की वारंटी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Oct 2023 8:57 AM
cheaper affordable smart tv - अमेजन ग्रेट इंडियन सेल से आप टीवी खरीदने पर 5000 रुपये तक की छूट हासिल कर सकते हैं. इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं. इसके बाद टीवी की कीमत आपको बहुत कम पड़ेगी. आइए डालें एक नजर-
32-Inch Smart Tv Deals : फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार सेल से अटा पड़ा है. कपड़े से लेकर स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी तक पर जबरदस्त डील्स मिल रही हैं. अगर आप भी अपने घर के लिए किफायती स्मार्ट टीवी तलाश रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं उन ऑफर्स के बारे में जिनका फायदा उठाकर आप सस्ते में 32 इंच स्मार्ट टीवी की खरीद सकते हैं. इनके साथ ही, इन स्मार्ट टेलीविजन्स पर 2 साल की वारंटी भी मिल रही है. अमेजन ग्रेट इंडियन सेल से आप टीवी खरीदने पर 5000 रुपये तक की छूट हासिल कर सकते हैं. इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं. इसके बाद टीवी की कीमत आपको बहुत कम पड़ेगी. आइए डालें एक नजर-
Samsung 32 इंच टीवी की कीमत और ऑफर्स
सैमसंग की 32 इंच स्मार्ट टीवी को अमेजन पर 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस टीवी को खरीदने पर 5000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. इसके साथ ही, 2560 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. इस टीवी खरीद पर 1 साल की वारंटी और एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है.
Also Read: Flipkart-Amazon की सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच पर मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स; देखें
Mi A सीरीज टीवी की कीमत और ऑफर्स
शाओमी के इस टीवी की कीमत 24,999 रुपये है. अमेजन की सेल में इसे 10,490 रुपये में खरीदा जा सकता है. टीवी खरीदने पर 2560 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है. इसके साथ ही, एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 5000 रुपये की अधिकतम छूट मिलेगी. टीवी खरीदने पर 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी के साथ कुल 2 साल की वारंटी भी दी जा रही है.
Toshiba 32 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत और ऑफर्स
तोशीबा की इस स्मार्ट टीवी की कीमत 10,999 रुपये है. यह एक एचडी रेडी स्मार्ट टीवी है, जिसे एसबीआई कार्ड से 5000 रुपये डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है. इस टीवी की खरीद पर 2 साल की वारंटी दी जा रही है.
Also Read: iPhone 13 मिल रहा अब तक की सबसे कम कीमत पर, Amazon Sale में बेमिसाल ऑफर
Acer 32 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत और ऑफर्स
एसर की 32 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 9,999 रुपये है. यह एक एचडी रेडी स्मार्ट टीवी है. टीवी खरीद पर 5000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इस टीवी खरीद पर आपको 1 साल की वारंटी के साथ एक्स्ट्रा एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










