WB News: माड़ग्राम में झोले और ड्रम में मिला बम, इलाके में मच हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2023 1:41 PM
पश्चिम बंगाल के बीरभूम के माड़ग्राम में झोले और ड्रम में बम मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना सामने आने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दे दी गई है.
बीरभूम,मुकेश तिवारी. बीरभूम जिले के माड़ग्राम थाना के बसोया बालिका विद्यालय के पास शनिवार को एक झोले में बम के मिला है. वहीं इसके अलावा थाना क्षेत्र के द्वारिका नदी के पास दो ड्रम में भी बम मिले हैं. दोनों जगह मिलाकर करीब 40 बम मिले हैं. वहीं घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. घटना की सूचना के बाद काफी संख्या में पुलिस मौके वारदात पर पहुंच गई है.
घटना की सूचना पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को दी है. एक बार फिर माड़ग्राम में दो स्थानों पर बम की बरामदगी के बाद इलाके के लोगों में आतंक फैल गया है. पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है. इससे पहले माड़ग्राम थाना के तपन ग्राम में गत मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दो ड्रम में करीब 40 ताजा बमों को खोजा था. पुलिस ने बताया गुप्त सूचना के बाद गांव के याकूब शेख के घर के पीछे से उक्त दो ड्रम में करीब चालीस बमों को बरामद किया था.
वहीं इससे पहले जिले के ही सदाईपुर थाना क्षेत्र से पांच ड्रम में करीब 80 बम को पुलिस ने बरामद किया था. आज फिर झोला और दो ड्रम मेंबम मिले है. इसके पूर्व माड़ग्राम में पंचायत सदस्य तथा कांग्रेस नेता सुजाउद्दीन शेख के घर से तीन झोले में करीब 15 बम बरामद किया गया था. इसके साथ ही लालमोहनपुर स्थित परित्यक्त पंप हाउस से पुलिस ने ड्रम में बम बरामद किया था.
बंगाल में आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा जिले भर के प्रत्येक थाना क्षेत्रों में रूट मार्च तथा अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है. बताया जाता है कि पंचायत चुनाव के पूर्व इलाके में अवैध रूप से बम को जमा करने का काम शुरू हो गया है. जिसके कारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बमों की बरामदगी हो रही है. रूट मार्च के कारण अभी तक ढेड़ सौ से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
वहीं कई ड्रमों और झोलों में सैकड़ों बम विगत एक सप्ताह में बरामद कर उसे निष्क्रिय किया गया है. बालिका विद्यालय के पास झोले और द्वारिका नदी के पास दो ड्रम में बमों के मिलने से पुलिस भी सकते में है. हाल ही में बम को गेंद समझकर खेलने के दौरान चार बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए थे. इसके बाद भी बमों की बरामदगी जिले में थमने का नाम नहीं ले रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










