Banke Bihari Mandir: शरद पूर्णिमा के दिन ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन समय में हुआ बदलाव, जानें कारण

Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Oct 2023 8:00 AM

विज्ञापन

Banke Bihari Mandir: इस बार चंद्रग्रहण के कारण ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर चंद्रमा की रोशनी में नहीं सूर्य की रोशनी में भक्तों को मुरली बजाते हुए दर्शन देंगे. इस बार चंद्रग्रहण के कारण श्रद्धालुओं को चांदनी रात में ठाकुरजी के ये अद्भुत दर्शन नहीं सकेंगे.

विज्ञापन

Banke Bihari Mandir: इस बार 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कान्हा की नगरी वृंदावन में आएंगे. शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी में अपने आराध्य के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी यहां पहुंचते हैं. लेकिन, इस बार चंद्रग्रहण के कारण ठाकुरजी चंद्रमा की रोशनी में नहीं सूर्य की रोशनी में भक्तों को मुरली बजाते हुए दर्शन देंगे. इस बार चंद्रग्रहण के कारण श्रद्धालुओं को चांदनी रात में ठाकुरजी के ये अद्भुत दर्शन नहीं सकेंगे. अब उन्हें अगली शरद पूर्णिमा की रात का इंतजार करना होगा.

शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण के कारण सूतक काल में नहीं होंगे बांकेबिहारी के दर्शन

शरद पूर्णिमा पर इस साल का आखिरी ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा. इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी माना जाएगा. सूतक काल के शुरू होते ही पूजा पाठ बंद कर दिए जाते हैं. श्रद्धालुओं का मंदिरों में प्रवेश और पूजन निषेध होता है. इसलिए देश के सभी मंदिरों सहित बांकेबिहारी मंदिर में भी पूजा का समय बदल जाएगा. दरअसल शरद पूर्णिमा पर साल में एक ही दिन ठाकुर बांकेबिहारी मुरली बजाते हुए महारास की मुद्रा में चंद्रमा की धवल चांदनी में भक्तों को दर्शन देते हैं. इसका भक्त पूरे साल इंतजार करते हैं. इस बार 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण के कारण ऐसा नहीं होगा. 28 अक्तूबर को दोपहर बाद 3.30 बजे बांकेबिहारी मंदिर के पट बंद हो जाएंगे. ऐसे में श्रद्धालुओं की चंद्रमा की धवल चांदनी में बांकेबिहारी के दर्शन करने की इच्छा पूरी नहीं हो सकेगी.

29 अक्‍टूबर से हो सकेंगे सामान्‍य दर्शन

वहीं, 3 बजकर 25 मिनट पर शयन आरती होगी जिसके बाद साढ़े 3 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे और उसके बाद उस दिन श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन नहीं कर सकेंगे. वहीं अलगे दिन 29 अक्टूबर रविवार को सामान्य दिनों की तरह ही श्रद्धालु बांके बिहारी जी का दर्शन कर सकेंगे.

तिरूमाला मंदिर भी दर्शन को लेकर हुआ बदलाव

इसी तरह आंध्र प्रदेश का तिरूमाला मंदिर भी ग्रहण के कारण 28 अक्टूबर की शाम को बंद हो जाएगा. शाम 7 बजे के बाद किसी को इसमें दर्शन नहीं करने दिए जाएंगे.

शरद पूर्णिमा पर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन समय में बदलाव

शरद पूर्णिमा पर 28 अक्तूबर को सुबह राजभोग सेवा के दर्शन तय समय 7.45 बजे खुलेंगे.

दोपहर को एक घंटे पहले 10.55 बजे राजभोग आरती के बाद 11 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे. सामान्य दिनों में दोपहर को 12 बजे मंदिर के पट बंद हो रहे हैं.

इसी तरह सायंकालीन शयनभोग सेवा के दर्शन दोपहर 12.30 बजे खुलेंगे, जो सामान्य दिनों में शाम 4.30 बजे खुलते हैं.

दोपहर बाद 3.25 बजे शयन आरती करने के साथ 3.30 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे.

सूतक काल के कारण दोपहर बाद 3.30 बजे ही ठाकुरजी के पट बंद हो जाएंगे.

इसके बाद 29 अक्तूबर को नियमित समय 7.45 बजे ही दर्शन खुलेंगे.

बांके बिहारी मंदिर किसने बनवाया था

बांके बिहारी मंदिर पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,स्वामी हरिदास श्री कृष्ण के भक्त थे वह श्री कृष्ण की की भक्ति निधिवन में क्या करते थे प्रेम भाव की भक्ति को ही देख कर श्री कृष्ण ने उन्हें दर्शन दिए और निधिवन में काले रंग की मूर्ति में प्रकट हुए,स्वामी हरिदास ने अपने परिवार की सहायता से बांके बिहारी मंदिर 1864 में बांके बिहारी मंदिर का निर्माण कराया था

बांके बिहारी मंदिर में बार बार पर्दा क्यों लगाते हैं?

बांके बिहारी मंदिर में बहुत चमत्कार होते है उनमे से एक चमत्कार ये भी है जब भी आप बांके बिहारी मंदिर जायेंगे तो आप देखेंगे की आपको दर्शन टुकड़ों में कराए जाते है बार बार पर्दा लगा दिया जाता है वो इस लिए, एक बार बांके बिहारी जी के भक्त दर्शन करने के लिए आते है और बहुत प्रेम से मन लगाकर भगवान बांके बिहारी जी की मूर्ति को देखने लगते है, तब भगवान उस भक्त के प्रेम से खुश होकर उनके साथ ही चलने लगते है,जब पंडित जी को पता चलता है मंदिर में भगवान कृष्ण जी की मूर्ति नहीं है तो उन्होंने भगवान से बड़ी मनुहार की और वापस मंदिर में चलने को कहा,तब से आज तक बांके बिहारी जी की मूर्ति पर बार-बार पर्दा लगाने की परंपरा चली आ रही है.

बांके बिहारी नाम कैसे पड़ा

आपको पता स्वामी हरिदास जी श्री कृष्ण के बहुत पड़े भक्त थे हरिदास जी के एक शिष्य ने जब उनसे कहा की हमें भगवन जी के दर्शन करने है हरिदास जी दर्शन करने के लिए भक्ति में लीन हो गए और भगवान श्री कृष्ण और राधा जी ने उन्हें दर्शन दिए और उनके पास रहने की इच्छा जाहिर की, स्वामी हरिदास जी ने भगवान जी से कहा हमारे पास आपके लिए लंगोट है लेकिन माता राधा के लिए हमारे पास कोई आभूषण नहीं है हम सिर्फ संत है ऐसा सुन कर श्री कृष्ण और राधा एक होकर अपनी प्रतिमा प्रकट की हरिदास जी ने इनका नाम बांके बिहारी रखा.

बांके बिहारी मंदिर में खास क्या है?

अगर आप कभी भी बांके बिहारी मंदिर गए होंगे तो आपने बहुत चीजे और अन्य मंदिरों से अलग देखी होंगी आप बांके बिहारी मंदिर के ठाकुर जी के जब दर्शन करते है तो आप ध्यान देना बार बार पर्दा लगा दिया जाता है

प्रश्न:- बांके बिहारी मंदिर कब खुलता है

जवाब :-बांके बिहारी मंदिर सुबह 7:30 पर खुलता है

प्रश्न:- बांके बिहारी के नाम का क्या मतलब होता है

जवाब :- बांके बिहारी जी के नाम का मतलब होता है श्री कृष्णा

प्रश्न:- बांके बिहारी जी की पूजा कैसे करे

जवाब :- बांके बिहारी जी को दूध ,दही ,माखन बाल अवस्था से बहुत पसंद थे

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन