Chandigarh Kare Aashiqui Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन चला आयुष्मान खुराना का जादू, इतना हुआ कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने दूसरे दिन काफी अच्छा बिजनेस किया है.

विज्ञापन

Chandigarh Kare Aashiqui Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ ने पहले दिन अच्छा कलेक्शन नहीं किया था. फिल्म में आयुष्मान ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन औऱ लुक से फैंस को खासा इंप्रेस किया. हालांकि उम्मीद थी कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा बिजनेस कर सकती है और ऐसा ही हुआ. दूसरे दिन मूवी ने 4.25 से 4.50 करोड़ की कमाई की.

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ फिल्म भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है. जबकि 500 स्क्रीन्स में इसे विदेशों में रिलीज की गई है. वीकेंड पर फिल्म को फायदा और कमाई में 35 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई. बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के अनुसार मूवी ने दूसरे दिन 4.25 से 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया.

फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ ने दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा और चंडीगढ़ में काफी अच्छा कारोबार कर रही है और शनिवार को इन जगहों पर अच्छी ग्रोथ हुई है. मुंबई, कोलकाता और बैंगलोर के बड़े मल्टीप्लेक्स में भी फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला सकती है.

Also Read: Chandigarh Kare Aashiqui Box Office Collection Day 1: फीका रहा आयुष्मान खुराना की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन

डायरेक्‍टर अभ‍िषेक कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ ने दो दिन में अबतक 7.50 करोड़ रुपये कमा लिए है. इस फिल्म में अभिषेक बजाज, कंवलजीत सिंह, गौरव शर्मा, योगराज सिंह और अंजन श्रीवास्तव भी हैं. फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक रोमांटिक फिल्म है, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है. दरअसल, इस फ़िल्म में प्यार लड़के लड़की के बीच नहीं है बल्कि एक पुरुष और एक ट्रांस महिला के बीच में है औऱ यही मूवी को खास बनाती है.

Also Read: Chandigarh Kare Aashiqui Movie Review: अनोखी है आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की ये आशिकी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola