ePaper

झारखंड के नए सीएम होंगे चंपई सोरेन, गांव में जश्न, मांदर की थाप पर थिरक रहे लोग

Updated at : 31 Jan 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के नए सीएम होंगे चंपई सोरेन, गांव में जश्न, मांदर की थाप पर थिरक रहे लोग

चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम होंगे. इन्हें बुधवार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. इस बीच चंपई सोरेन के गांव जिलींगगोडा में जश्न का माहौल है. मांदर की थाप पर महिला-पुरुष नाच रहे हैं.

विज्ञापन

सरायकेला: चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम होंगे. इन्हें बुधवार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को राजभवन जाकर इस्तीफा सौंपा. इस बीच चंपई सोरेन के गांव जिलींगगोडा में जश्न का माहौल है. मांदर की थाप पर महिला-पुरुष नाच रहे हैं. आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जमीन घोटाले में ईडी ने आज सीएम आवास में लंबी पूछताछ की. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. ईडी की ओर से हेमंत सोरेन को 10 समन पूछताछ के लिए भेजा गया था. 10वें समन पर उनसे दूसरी बार पूछताछ की गयी.

विधायक दल के नेता चुने गए चंपई सोरेन

चंपई सोरेन को आज विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन का राजनीतिक सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है. 90 के दशक में अलग झारखंड राज्य आंदोलन के जरिए चंपई सोरेन ने राजनीति में कदम रखा था. वर्ष 1991 से 2019 तक सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए विधानसभा चुनावों में एक टर्म को छोड़कर उन्होंने सभी चुनावों में जीत दर्ज की है. सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से चंपई सोरेन ने अब तक छह बार जीत दर्ज की है, जबकि उन्हें वर्ष 2000 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. चंपई सोरेन कोल्हान में झारखंड टाइगर के नाम से फेमस हैं. झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष हैं. पूर्व में वह पार्टी में महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुके हैं. चंपई सोरेन को राजनीति का लंबा अनुभव है. झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन व कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के काफी करीबी माने जाते हैं.

Also Read: कौन हैं झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन? झारखंड आंदोलन के जरिए राजनीति में की थी एंट्री

चंपई सोरेन की प्रोफाइल

नाम : चंपई सोरेन

पिता : स्व सिमल सोरेन

पत्नी : स्व माको सोरेन

पुत्र : चार, पुत्री : तीन

पार्टी : झामुमो

विधान सभा क्षेत्र : सरायकेला

स्थायी पता: ग्राम: जिलींगगोडा, पोस्ट: डूंडरा, प्रखंड: गम्हरिया, जिला सरायकेला-खरसावां

उम्र : 69 वर्ष

शिक्षा : मैट्रिक

Also Read: चंपई सोरेन ने राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया, आलमगीर आलम ने कही ये बात

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola