CDS Bipin Rawat: काशी में बोले थे जनरल बिपिन रावत, सेना के शौर्य और साहस पर संदेह नहीं किया जाना चाहिए

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Dec 2021 6:49 PM

विज्ञापन

सीडीएस जनरल बिपिन रावत का काशी से गहरा लगाव था. यह उन्होंने कहा था कि सेना के शौर्य और साहस पर संदेह नहीं किया जाना चाहिए. वह हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम और तैयार है.

विज्ञापन
undefined

CDS Bipin Rawat: तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (CDS) जनरल बिपिन रावत का काशी से एक खास लगाव था. वह चार साल पहले 9-10 नवंबर को तत्कालीन थल सेना अध्यक्ष के तौर पर वाराणसी आए थे. उस दौरान वह 9 गोरखा रायफल के गठन के 200 साल पूरे होने पर आयोजित हुए स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे.

undefined

जनरल बिपिन रावत ने स्थापना दिवस के कार्यक्रम के बाद बजड़े पर सवार होकर पत्नी के साथ गंगा में सैर की थी और वाराणसी के घाटों की अलौकिक छठा को बहुत ध्यान से देखा था. गंगा में घूमने के दौरान पत्नी मधुलिका रावत के संग आरती घाट पर गंगा आरती भी देखी थी.

undefined

जनरल बिपिन रावत ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दरबार में हाजिरी लगाई थी. काशी विश्वनाथ मंदिर के शास्त्री राकेश पाराशर, तीर्थराज त्रिपाठी और देवेंद्र ने सविधि षोडशोपचार पूजन कराया. इसके बाद रूद्र सूक्त के सस्वर पाठ के बीच उन्होंने बाबा विश्वनाथ का रूद्राभिषेक किया था.

undefined

जनरल बिपिन रावत ने काशी विश्वनाथ मंदिर के ऐतिहासिकता के बारे में यहां के कर्मियों से जानकारी ली थी. इसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए वह छत्ताद्वार पहुंचे थे, जहां मीडिया से बातचीत की थी.

undefined

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि सेना के शौर्य और साहस पर संदेह नहीं किया जाना चाहिए. सेना हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम और तैयार है. सेना हर तरह की स्थिति में माकूल जवाब दे सकती है. सेना के पास हथियारों की कमी नहीं है, लेकिन उसे नई तकनीक से लैस करने की जरूरत है.

undefined

जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि काशी वाकई में त्रिलोक से न्यारी और एक अद्भुत आध्यात्मिक शहर है. यहां आकर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है. इतने साहसी व्यक्तित्व के इंसान बिपिन रावत की इस तरह से दुर्घटना में मौत होने के बाद पूरे देश के साथ साथ काशी भी स्तब्ध है.

undefined

हमेशा अपने सेना के जवानों के लिए सोचते रहने वाले बिपिन रावत का इस तरह हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो जाना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. देश उनके योगदान के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा.

(रिपोर्ट- विपिन सिंह, वाराणसी)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola