CTET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट फिर बढ़ी, जानें किस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

सीबीएसई ने सीटीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए तारीख बढ़ा दी गई है. वैसे उम्मीदवार जो अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएं हैं, वे जल्द से जल्द ctet.nic.in पर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं.
CTET 2024 Registration Date Extended: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीटीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन करने की डेट को फिर से बढ़ा दिया गया है. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अब एक दिसंबर तक का समय है. वैसे उम्मीदवार जो अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएं हैं, वह 1 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. बता दें कि पहले, CTET 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर थी.
CTET 2024 परीक्षा 21 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी. सीटीईटी एक शिक्षण परीक्षा है. जो साल में दो बार आयोजित किया जाता है. CTET जनवरी 2024 परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
-
आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाएं
-
होम पेज पर उपलब्ध CTET जनवरी 2024 लिंक पर क्लिक करें.
-
अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें.
-
एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
-
सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें.
-
भविष्य की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
Also Read: CAT Result 2023: कैट का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, नोट कर लें तारीख
-
अप्लाई करने वाले सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) के लिए: सीटीईटी परीक्षा शुल्क पेपर I या पेपर II के लिए ₹1000 है. पेपर I और पेपर II दोनों के लिए परीक्षा शुल्क ₹1200 है.
-
एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए: CTET परीक्षा शुल्क केवल पेपर I या पेपर II के लिए ₹500 है. पेपर I और पेपर II दोनों के लिए परीक्षा शुल्क ₹600 है.
CTET परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिसमें चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक उत्तर सबसे उपयुक्त होगा. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा.
Also Read: CTET 2024: क्या है सीटेट? परीक्षा देने के बाद कहां बना सकते हैं अपना करियर, जानें यहां सबकुछ
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
-
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
PWD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
-
वैध ईमेल आईडी और फोन नंबर
Also Read: CBSE Board 10th 12th Exam 2024: सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की डेटशीट इस दिन होगी जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट्स
Also Read: SSC JE 2023 Final आंसर की ssc.nic.in पर जारी, यहां से करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nutan kumari
Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




