सस्ता हुआ Redmi का यह पावरफुल स्मार्टफोन, मिल रही 5000 रुपये की छूट, पाएं कीमत और फीचर्स की जानकारी

अगर आप 15,000 रुपये से कम कीमत पर अपने लिए एक पावरफुल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. बता दें Redmi Note 12 5G ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर काफी सस्ते कीमत पर सेल के लिए अवेलेबल है.
Redmi Note 12 5G Price Cut: रेडमी के स्मार्टफोन्स भारत में काफी ज्यादा पसंद किये जाते हैं. इनके स्मार्टफोन्स में आपको कीमत के हिसाब से काफी जबरदस्त हार्डवेयर सेटअप देखने को मिल जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें Redmi के पास अपने ग्राहकों के लिए एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के स्मर्टफ़ोन्स मौजूद हैं जिनमें से ग्राहक अपनी जरुरत और बजट के हिसाब से कोई सा भी सही ऑप्शन चुन सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी रेडमी ब्रैंड को पसंद करते हैं और आने वाले समय में अपने लिए 15,000 रुपये से कम कीमत पर रेडमी की कोई स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में कई ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म्स पर सेल और ऑफर्स की घोषणा भी की जाने लगी है. इसी बीच अमेजन और फ्लिपकार्ट ने भी अपने प्लैटफॉर्म्स पर सेल को लेकर जानकारी शेयर कर दी है. इन दोनों ही प्लैटफॉर्म पर लगभग एक साथ ही सेल की शुरुआत होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों ही प्लैटफॉर्म्स पर 8 अक्टूबर से ही मेगा सेल की शुरुआत हो जाएगी. इस सेल के दौरान ग्राहकों के पास मौका है कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स पर ढेर सारे पैसे बचाने का. बता दें इन दोनों ही प्लैटफॉर्म्स पर सेल के दौरान Redmi के Note 12 5G स्मार्टफोन को काफी सस्ते कीमत पर सेल के लिए अवेलेबल कराया जाने वाला है. तो चलिए इस स्मार्टफोन और इसपर दिए जाने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं.
अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे तो इससे पहले आपके लिए इसके फीचर्स और स्पेक्स के बारे में जानकारी होनी बेहद जरुरी है. स्पेक शीट पर नजर डालें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में एक बड़ा 6.67इंच का फुल-एचडी AMOLED डिस्प्ले दिया है. यह डिस्प्ले 120Hz Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है. डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया है. पावरफुल परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. यह एक पावरफुल चिपसेट है और आपके रोजमर्रा के सभी टास्क आसानी से हैंडल कर सकता है. स्टोरेज ऑप्शंस पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन 11GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है.
Also Read: Google Pixel 7a को सस्ते कीमत पर खरीदने का मौका, यहां मिल रहे जबरदस्त डील्स और डिस्काउंट ऑफर्स
अगर आप फोटोग्राफी के शौक़ीन हैं तो बता दें इस स्मार्टफोन के रियर में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जबकि, इसका अल्ट्रा वाइड कैमरा 8 मेगापिक्सल का है. सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए कंपनी ने इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का शूटर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें Redmi Note 12 5G में 5000mAh की बैटरी दी है और यह 33W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है.
अगर आप इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म अमेजन से खरीदते हैं तो बता दें कंपनी ने इसके 4GB रैम और 128GB इंटरनल वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है. लेकिन, अमेजन से इस स्मार्टफोन को आप 13,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन पर आपको कई तरह के बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. वहीं, अगर आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो इसे महज 10,799 रुपये में ख़रीदा जा सकता है. आपको बता दें इस स्मार्टफोन के साथ 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है.
Also Read: Smartphones Under 10K: 10 हजार रुपये से कम कीमत पर आते हैं ये पावरफुल स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










